फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal news today: If such a situation prevails how will we fight the third wave of Corona in the villages?

कांगड़ा: ऐसे हालात रहे तो गांवों में कोरोना की तीसरी लहर से कैसे लड़ेंगे

Tue, 25 May 2021 11:42 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, परागपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, परागपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 May 2021 11:42 AM IST
सार

50 के दशक में सिविल अस्पताल परागपुर का उद्घाटन पंजाब के तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री ने किया था। तब रात्रि ओपीडी की सुविधा भी हुआ करती थी। साथ ही वे सभी पद इस अस्पताल में सृजित थे, जो सिविल अस्पताल में होते हैं। मौजूदा समय में एक चिकित्सक और एक दंत चिकित्सक और अन्य वही पद रह गए हैं, जो एक पीएचसी में होते हैं।

विज्ञापन
himachal news today: If such a situation prevails how will we fight the third wave of Corona in the villages?
कोरोनावायरस - फोटो : PIB

विस्तार

कोरोना काल में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की अनदेखी तीसरी लहर में कहीं भारी न पड़ जाए। केंद्र सरकार अस्पतालों को अपग्रेड कर उनमें सुविधाएं मुहैया करवाने के निर्देश दे रही लेकिन हिमाचल प्रदेश का परागपुर में इसके उलट हो रहा है। यहां 50 के दशक में बने सिविल अस्पताल में सुविधाएं बढ़ने के बजाय कम कर दी गई हैं। यहां सालों पहले रात्रि ओपीडी होती थी, लोग 24 घंटे इलाज के लिए आते थे। अब हालात यह है कि रात्रि ओपीडी बंद है। दो डॉक्टरों में से एक डॉक्टर का पद खत्म कर दिया गया।

विज्ञापन


अस्पताल का दर्जा बढ़ाने की मांग पर कोई मंत्री, नेता गौर नहीं कर रहा है। सिविल अस्पताल में एसएमओ का पद होता है जो यहां सृजित नहीं किया गया है। यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में कोरोना से लड़ना मुश्किल हो जाएगा। हजारों की आबादी को देहरा या फिर टांडा का रुख करना पड़ेगा। लोगों का आरोप है कि सिविल अस्पताल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाकर रख दिया है। 50 के दशक में सिविल अस्पताल परागपुर का उद्घाटन पंजाब के तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री ने किया था। तब रात्रि ओपीडी की सुविधा भी हुआ करती थी।
विज्ञापन


साथ ही वे सभी पद इस अस्पताल में सृजित थे, जो सिविल अस्पताल में होते हैं। मौजूदा समय में एक चिकित्सक और एक दंत चिकित्सक और अन्य वही पद रह गए हैं, जो एक पीएचसी में होते हैं। व्यापार मंडल परागपुर के प्रधान दिनेश कौल, उपप्रधान रणधीर सिंह, युवा विकास मंडल परागपुर के संयोजक शिव शाह, ग्राम सुधार सभा गढ़ (परागपुर) के अध्यक्ष कमांडर आरएस पटियाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है कि वह परागपुर अस्पताल को स्तरोन्नत कर सभी सुविधाएं मुहैया करवाएं।  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परागपुर को स्तरोन्नत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने और इस केंद्र में खंड चिकित्सा अधिकारी बैठाने पर विचार किया जाएगा। -डॉ. राजीव सैजल, स्वास्थ्य मंत्री। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड ब्वॉय को ऑक्सीजन सिलिंडर बदलने तक का पता नहीं

 कोविड अस्पतालों में ठेकेदारों की ओर से रखे वार्ड ब्वॉय बिना ट्रेनिंग ड्यूटी दे रहे हैं। इन वार्ड ब्वाय को ऑक्सीजन सिलिंडर का रेगुलेटर तक बदलने का पता नहीं है। ऐसा ही एक मामला 18 मई को धर्मशाला कोविड अस्पताल में सामने आया है। जहां वार्ड ब्वॉय ने जानकारी न होने के कारण गंभीर स्थिति में ऑक्सीजन के सहारे मरीज का सिलिंडर बदलते समय तीन बार रेगुलेटर तोड़ दिया।

वार्ड ब्वॉय को यह तक नहीं पता था कि सिलिंडर से मरीज को कितनी मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचानी है। वहीं ऑक्सीजन का प्रेशर ज्यादा होने से तीन बार सिलिंडर का रेगुलेटर टूट गया। मरीज ऑक्सीजन के लिए तड़पता रहा और कुछ समय बाद उसने ऑक्सीजन न मिलने के कारण दम तोड़ दिया। मरीज के साथ आए उसके बेटे में पूरे मामले की वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

शाहपुर क्षेत्र के रहने वाले राकेश ने बताया कि उसके पिता संक्रमित होने के कारण धर्मशाला अस्पताल में उपचाराधीन थे। उपचार के दौरान स्वास्थ्य में सुधार हो रहा था। अचानक उनकी ऑक्सीजन की मात्रा कम होने लगी। पिता की हालत को देखते हुए उन्होंने डॉक्टर और नर्स को बुलाया। 35 मिनट बाद नर्स आई और एक घंटे बाद डॉक्टर आया। तब तक पिता की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि वार्ड ब्वॉय को ऑक्सीजन सिलिंडर बदलने के लिए कहा। उसने तीन रेगुलेटर तोड़ दिए। 

धर्मशाला अस्पताल के एमएस डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि संक्रमित को जब अस्पताल लाया गया तो इसका ऑक्सीजन लेवल कम था। जब मरीज का ऑक्सीजन सिलिंडर बदला गया तो उस समय वार्ड ब्वॉय से रेगुलेटर टूट गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed