फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news today: 19 seater Dornier aircraft will fly from Bhuntar to Delhi

हिमाचल: भुंतर से दिल्ली के लिए उड़ेगा 19 सीटर डोर्नियर विमान

Sun, 14 Feb 2021 05:34 PM IST
Krishan Singh रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Sun, 14 Feb 2021 05:34 PM IST
विज्ञापन
himachal news today: 19 seater Dornier aircraft will fly from Bhuntar to Delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

वायुसेना और कोस्टगार्ड के दस्ते में शामिल 19 सीटर डोर्नियर विमान अब हिमाचल प्रदेश के भुंतर से दिल्ली के लिए यात्रियों को लेकर उड़ेगा। कोरोना काल में पर्यटन कारोबार को लगे झटके से उबारने के लिए अब एयरपोर्ट अथॉरिटी सीजन में दो नई हवाई उड़ानें शुरू करवाने जा रहा है। इसमें 19 सीटर छोटे विमान के अलावा 48 सीटर विमान भी सेवाएं देगा।  बता दें कि अभी 72 सीटर विमान ही सेवाएं देता आ रहा है।

विज्ञापन


हवाई पट्टी छोटी होने और यात्री कम होने के चलते अब सैलानियों को सुविधा देने के लिए नया तोड़ निकाला गया है। डेढ़ दशक पहले दिल्ली और चंडीगढ़ से भुंतर हवाई अड्डे के लिए चार से पांच उड़ानें होती थीं, जो अब मात्र पर सिमट गई है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट अथॉरिटी भुंतर के निदेशक नीरज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 48 सीटर हवाई सेवा शुरू करने के लिए केंद्र सरकार और देश की एयरलाइन कंपनियों को प्रस्ताव भेजा है। इसके अलावा 19 सीटर डोर्नियर एयरक्राफ्ट का भी प्रस्ताव भेजा गया है। भुंतर हवाई अड्डे के लिए छोटे जहाज चलाने से जहां प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, वहीं किराया भी सस्ता होगा। इसका लाभ पर्यटकों और आम लोगों के साथ एयरलाइन कंपनी को भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर ने कहा कि भुंतर एयरपोर्ट के लिए अतिरिक्त हवाई सेवा शुरू करनी चाहिए। इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार के साथ एयरलाइन कंपनियों को आगे आना चाहिए। इससे कुल्लू-मनाली के पर्यटन को पंख लगेंगे। (संवाद)


सवा दो घंटे देरी से पहुंची एयर इंडिया की उड़ान 
भुंतर हवाई अड्डे के लिए चल रही एयर इंडिया की एकमात्र 72 सीटर हवाई सेवा शनिवार को करीब सवा दो घंटे देरी से पहुंची। इसी जहाज में बॉलीवुड स्टार सनी देओल भी कुल्लू पहुंचे हैं। चंडीगढ़ में धुंध होने से उड़ान दिल्ली से ही देरी से चली और भुंतर सुबह 10:20 के बजाय 12:40 बजे पहुंची। एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर अखिलेश विजयी ने बताया कि चंडीगढ़ में घना कोहरा होने से उड़ानों के समय पर असर पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed