फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Three thousand applications for transfer in Himachal Pradesh Secretariat

Himachal: तबादले के लिए पहुंचे 3 हजार आवेदन, इन विभागों के कर्मचारी सबसे ज्यादा इच्छुक

Mon, 31 Jul 2023 01:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 31 Jul 2023 01:52 PM IST
सार

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने कहा कि विशेष परिस्थितियों और ठोस कारण में ही तबादला आदेश जारी होते हैं।

विज्ञापन
Himachal News: Three thousand applications for transfer in Himachal Pradesh Secretariat
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामान्य तबादलों को लेकर सचिवालय में कर्मचारियों की होड़ मची है। प्रदेश सरकार ने महीने के अंतिम चार दिनों में तबादला करने के लिए तय किए हैं। यह इसलिए ताकि सचिवालय में काम प्रभावित न हो। ऐसे में इन दिनों मंत्रियों, विधायकों और पार्टी नेताओं की ओर से कर्मचारियों के लिए डीओ जारी हो रहे रहे हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय में तबादलों के फाइलों की होड़ मची है। हालांकि विशेष परिस्थितियों और ठोस कारण में ही मुख्यमंत्री कार्यालय से तबादला आदेशों को जारी किया जा रहा है। शिक्षकों के सबसे ज्यादा नोट हैं। इनकी संख्या एक हजार से से ज्यादा है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज विभाग, बिजली बोर्ड, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के भी सैंकड़ों डीओ नोट जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन


कर्मचारी नेताओं को विश्वास में लेकर मनपसंद स्टेशन चाह रहे हैं। ओएसडी मुख्यमंत्री और प्रधान निजी सचिव के पास भी तबादलों के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। करीब तीन हजार आवेदन आए हैं। उल्लेखनीय है कि कई नेता भी मंत्रियों के पास जाकर कर्मचारियों की एडजस्टमेंट कराने के डीओ नोट जारी करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी बात यह है कि इन कर्मचारियों को यह पता रहता है कि कौन कर्मचारी, शिक्षक और डॉक्टर सेवानिवृत्त हो रहा है। ऐसे में यह सीट खाली हो रही है। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने कहा कि विशेष परिस्थितियों और ठोस कारण में ही तबादला आदेश जारी होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed