फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal News There may be a major administrative reshuffle after CM Sukhu returns from Delhi list is ready

Himachal News: सीएम सुक्खू के दिल्ली से लौटते हो सकता है बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सूची तैयार

Sun, 28 Jul 2024 06:25 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 28 Jul 2024 06:25 PM IST
सार

हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करने के लिए सरकार ने सूची तैयार कर ली है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दिल्ली से लौटने पर इस पर विचार-विमर्श होना है। 

विज्ञापन
Himachal News There may be a major administrative reshuffle after CM Sukhu returns from Delhi list is ready
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नई दिल्ली से लौटते ही हिमाचल प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होगा। सरकार ने इसकी सूची तैयार कर ली है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दिल्ली से लौटने पर इस पर विचार-विमर्श होना है। तीन साल से एक ही जगह पर डटे अफसर इधर से उधर होने हैं। इसके लिए अधिकारियों के प्रदर्शन का आकलन किया जाना है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने आईएएस, एचएएस और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की ही नहीं बल्कि कई जिलों के एसडीएम, डीएसपी स्तर के अधिकारियों के बारे में भी जानकारी तलब की गई है। विभागाध्यक्षों से भी विभिन्न स्तरों पर लंबे वक्त से तैनात अधिकारियों की सूची मांगी गई है।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल नहीं हुआ है। प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने के बाद राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर जिला और मंडल स्तर के कई अधिकारियों के तबादले नहीं किए हैं। कई जिलों में वे ही अधिकारी तैनात हैं, जो पूर्व की भाजपा सरकार के समय नियुक्त थे। कई अधिकारी ऐसे हैं, जिनके पास कई विभागों का अतिरिक्त कार्यभार है। यह अधिकारी भी लगातार सरकार पर दबाव डाल रहे हैं कि उन पर काम का अतिरिक्त बोझ है। ऐसे में फाइलों को समय रहते नहीं निपटाया जा रहा है।

विज्ञापन

वरिष्ठ आईएएस अनुराधा ठाकुर और रितेश का प्रतिनियुक्ति का समय पूरा
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रहे हिमाचल काडर के आईएएस अधिकारी भी लौट रहे हैं। वर्ष 1993 बैच के आईएएस अधिकारी कमलेश पंथ के लौटने की चर्चा है। वे अगस्त, 2021 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए थे। बताया जा रहा है कि हिमाचल के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों और नेताओं ने उन्हें लौटने की सिफारिश की है। वहीं, वर्ष 1994 बैच की आईएएस अधिकारी अनुराधा ठाकुर का भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति का समय पूरा हो गया है। नवंबर, 2017 में वह दिल्ली चली गई थीं। इसी तरह रितेश भी 8 साल से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।

पांच आईएएस अधिकारियों ने प्रतिनियुक्ति के लिए किया है आवेदन
हिमाचल प्रदेश के पांच आईएएस अधिकारियों ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए आवेदन किया है। इन अधिकारियों में सी. पाल रासू, रोहन चंद ठाकुर, मनीष गर्ग, मानसी सहाय और अरिंदम चौधरी शामिल हैं। आशुतोष गर्ग हाल ही में केंद्रीय प्रति नियुक्ति पर जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed