फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal News: The rate per application for various services of Revenue Department is now Rs 25, notification

Himachal News: राजस्व विभाग की विभिन्न सेवाओं के लिए प्रति आवेदन की दर अब 25 रुपये, अधिसूचना जारी

Wed, 23 Aug 2023 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 23 Aug 2023 05:00 AM IST
सार

प्रदेश सरकार ने लोकमित्र केंद्रों के माध्यम से प्रदान की जा रहीं सेवाओं के शुल्क के युक्तिकरण के संबंध में अधिसूचना जारी की है। इसके तहत राजस्व विभाग की विभिन्न सेवाओं के लिए आवेदन की दर अब 25 रुपये प्रति आवेदन होगी। 

विज्ञापन
Himachal News: The rate per application for various services of Revenue Department is now Rs 25, notification
हिमाचल सरकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने लोकमित्र केंद्रों के माध्यम से प्रदान की जा रहीं सेवाओं के शुल्क के युक्तिकरण के संबंध में अधिसूचना जारी की है। इसके तहत राजस्व विभाग की विभिन्न सेवाओं के लिए आवेदन की दर अब 25 रुपये प्रति आवेदन होगी। इनमें कृषक प्रमाण पत्र, पिछड़ा क्षेत्र प्रमाणपत्र, हिमाचल निवासी प्रमाणपत्र, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, डोगरा श्रेणी प्रमाण पत्र, आवास प्रमाण पत्र, स्वतंत्रता सेनानी प्रमाण पत्र, आय प्रमाणपत्र, निर्धन प्रमाण पत्र, अल्पसंख्यक समुदाय प्रमाण पत्र, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, ग्रामीण क्षेत्र प्रमाण पत्र, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग प्रमाण पत्र, बेरोजगार प्रमाण पत्र, भूमि अधिकार प्रमाण पत्र, नकल की प्रति से संबंधित आवेदन शामिल हैं।

विज्ञापन


लोकमित्र केंद्रों के माध्यम से बिजली बिलों भुगतान के लिए घरेलू बिल के लिए प्रति बिल सेवा शुल्क पांच रुपये निर्धारित किया गया है। व्यावसायिक बिल के लिए यह शुल्क 10 रुपये प्रति बिल होगा। नकल जमाबंदी निकालने के लिए प्रति पृष्ठ 10 रुपये शुल्क तथा ई-समाधान के माध्यम से शिकायत एवं मांग प्रस्तुत करने के लिए शुल्क 10 रुपये प्रति शिकायत, मांग निर्धारित किया गया है। अधिसूचना के अनुसार व्यवसायिक सेवाओं के लिए आवेदन का शुल्क भी 50 रुपये प्रति आवेदन किया गया है।
विज्ञापन


लोकमित्र केंद्रों के माध्यम से बागवानी विभाग के तहत किसान पंजीकरण, किसान आईडी निर्माण, फल नर्सरी लाइसेंस प्रदान करने के लिए आवेदन, फलों की डिब्बाबंदी के लिए अनुरोध, मशरूम उत्पादक के रूप में पंजीकरण, मुख्यमंत्री मधु विकास योजना के अंतर्गत अनुदान के आवेदन, कीटनाशक लाइसेंस जारी करना कीटनाशक लाइसेंस में कीटनाशकों का समावेश, कीटनाशक लाइसेंस का नवीनीकरण, हिमाचल खुंब विकास योजना के तहत सब्सिडी के लिए आवेदन, हिमाचल पुष्प क्रांति योजना के अंतर्गत सब्सिडी के लिए आवेदन, एंटी हेल नेट योजना के तहत सब्सिडी के लिए आवेदन भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed