{"_id":"5fe5cb26176c50517b4c56d9","slug":"himachal-news-tender-for-buying-laptops-for-meritorious-students-again-cancelled","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावियों के लिए लैपटॉप खरीदने का टेंडर फिर रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावियों के लिए लैपटॉप खरीदने का टेंडर फिर रद्द
Sat, 26 Dec 2020 10:54 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 26 Dec 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले 9700 मेधावियों को लैपटॉप खरीदने का टेंडर फिर रद्द हो गया है। जैम पोर्टल पर किसी भी कंपनी ने आवेदन नहीं किया है। अब नई शर्तों के साथ दोबारा से जनवरी 2021 में इस बाबत आवेदन मांगे जाएंगे। शैक्षणिक सत्र 2018-19 के मेधावियों के लिए लैपटॉप का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। स्कूल शिक्षा बोर्ड की मेरिट में आए दसवीं-बारहवीं कक्षा के 8800 और कॉलेजों के 900 मेधावियों को लैपटॉप दिए जाने हैं।
विज्ञापन
पहली बार उच्च शिक्षा निदेशालय खुद लैपटॉप की खरीद कर रहा है। नवंबर में लैपटॉप खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई थी। बीते दिनों टेंडर खुलने की आखिरी तारीख थी लेकिन कंपनियों ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। बीते दो वर्षों से लैपटॉप की खरीद प्रक्रिया कई कारणों से स्थगित होती आ रही है। कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन के कारण शिक्षा निदेशालय ने मार्च-2020 में शुरू की खरीद प्रक्रिया को रद्द कर दिया था। इस दौरान टेक्निकल बिड नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
खरीद प्रक्रिया के लिए निर्धारित की गई अंतिम तारीख समाप्त होने पर उस प्रक्रिया को बंद कर दिया था। शैक्षणिक सत्र 2017-18 की खरीद प्रक्रिया विवादित होने के चलते राज्य इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन के माध्यम से खरीद नहीं करने का फैसला बीते साल ही ले लिया गया था। जैम पोर्टल के माध्यम से की जाने वाली लैपटॉप की खरीद के लिए एक कमेटी बनाई गई है।
विज्ञापन