फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Tender for buying laptops for meritorious students again cancelled

मेधावियों के लिए लैपटॉप खरीदने का टेंडर फिर रद्द

Sat, 26 Dec 2020 10:54 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 26 Dec 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
Himachal News: Tender for buying laptops for meritorious students again cancelled
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले 9700 मेधावियों को लैपटॉप खरीदने का टेंडर फिर रद्द हो गया है। जैम पोर्टल पर किसी भी कंपनी ने आवेदन नहीं किया है। अब नई शर्तों के साथ दोबारा से जनवरी 2021 में इस बाबत आवेदन मांगे जाएंगे। शैक्षणिक सत्र 2018-19 के मेधावियों के लिए लैपटॉप का इंतजार लगातार बढ़ता  जा रहा है। स्कूल शिक्षा बोर्ड की मेरिट में आए दसवीं-बारहवीं कक्षा के 8800 और कॉलेजों के 900 मेधावियों को लैपटॉप दिए जाने हैं।

विज्ञापन


पहली बार उच्च शिक्षा निदेशालय खुद लैपटॉप की खरीद कर रहा है। नवंबर में लैपटॉप खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई थी। बीते दिनों टेंडर खुलने की आखिरी तारीख थी लेकिन कंपनियों ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। बीते दो वर्षों से लैपटॉप की खरीद प्रक्रिया कई कारणों से स्थगित होती आ रही है। कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन के कारण शिक्षा निदेशालय ने मार्च-2020 में शुरू की खरीद प्रक्रिया को रद्द कर दिया था। इस दौरान टेक्निकल बिड नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


खरीद प्रक्रिया के लिए निर्धारित की गई अंतिम तारीख समाप्त होने पर उस प्रक्रिया को बंद कर दिया था। शैक्षणिक सत्र 2017-18 की खरीद प्रक्रिया विवादित होने के चलते राज्य इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन के माध्यम से खरीद नहीं करने का फैसला बीते साल ही ले लिया गया था। जैम पोर्टल के माध्यम से की जाने वाली लैपटॉप की खरीद के लिए एक कमेटी बनाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed