फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: spot counselling for polytechnic admission test starts from 13 September 2022

धर्मशाला: पैट के लिए 13 सितंबर से शुरू होगी स्पॉट काउंसलिंग

Sat, 10 Sep 2022 04:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 10 Sep 2022 04:50 PM IST
सार

13 सितंबर को वे अभ्यर्थी स्पॉट काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं, जिन्होंने बहु तकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) में 200 से अधिक अंक हासिल किए हैं।

विज्ञापन
Himachal News: spot counselling for polytechnic admission test starts from 13 September 2022
राजकीय बहु तकनीकी संस्थान सुंदरनगर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत प्रदेश के सभी राजकीय और निजी बहु तकनीकी संस्थानों में चल रहे प्रथम वर्ष इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स पैट में खाली सीटों के लिए अब स्पॉट काउंसलिंग होगी। इसका आयोजन 13 सितंबर से राजकीय बहु तकनीकी संस्थान सुंदरनगर में किया जा जाएगा।

विज्ञापन


तकनीकी शिक्षा व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण हिमाचल प्रदेश सुंदरनगर के संयुक्त निदेशक की ओर से जारी प्रवेश सूचना की मानें तो 13 सितंबर को वे अभ्यर्थी स्पॉट काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं, जिन्होंने बहु तकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) में 200 से अधिक अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन


14 सितंबर को बहु तकनीकी प्रवेश परीक्षा देने वाले योग्य अभ्यर्थी इस स्पॉट काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। 15 सितंबर को वे अभ्यर्थी काउंसलिंग में हिस्सा ले सकेंगे, जिन्होंने तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित बहु तकनीकी प्रवेश परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी उम्मीदवारों को राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर में अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों सहित सुबह साढ़े 10:00 बजे से पहले निर्धारित फार्म तथा जिन्होंने पहले काउंसलिंग फीस नहीं भरी थी, उन्हें 650 रुपये फीस के साथ फार्म जमा करवाना होगा। इसके बाद काउंसलिंग होगी।


अगर किसी उम्मीदवार को सीट मिलती है तो उन्हें सभी शुल्क देकर सीट कन्फर्म करवानी होगी। इसके अतिरिक्त जिन आवेदकों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण की काउंसलिंग में सीट प्राप्त हो चुकी है तथा अपनी सीट से संतुष्ट नहीं हैं, वे भी स्पॉट काउंसलिंग प्रक्रिया में निर्धारित समयानुसार भाग ले सकते हैं। इस दौरान उन्हें किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed