फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP IT department will purchase special types of drones to provide relief to disaster affected people

Special Drones: आपदा प्रभावितों को राहत देने के लिए उड़ेंगे विशेष ड्रोन, दवा और खाना पहुंचाने में करेंगे मदद

Wed, 07 Aug 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
त्रिपुरारी सांख्यान, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 07 Aug 2024 05:00 AM IST
सार

हिमाचल का आईटी विभाग अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस विशेष प्रकार के ड्रोन खरीदेगा। ये ड्रोन आपदा में कारगर साबित होंगे। इन विशेष प्रकार के ड्रोन के आपदा प्रभावित इलाकों में राहत पहुंचाने के लिए ट्रायल भी जल्द होंगे। 

विज्ञापन
HP IT department will purchase special types of drones to provide relief to disaster affected people
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रदेश का आईटी विभाग आपदा में प्रभावित लोगों को त्वरित मदद देने के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस विशेष प्रकार के ड्रोन खरीदेगा। यह ड्रोन आपदा में कारगर साबित होंगे। इन विशेष ड्रोन में डाटा संग्रह, जीपीएस ट्रैकिंग, 3-डी मैपिंग, हवाई सर्वेक्षण निगरानी के रूप में सुरक्षा उपाय करने की क्षमता होगी। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सड़कें न होने पर वाहन वहां पहुंच नहीं पाते हैं और हेलिकॉप्टर का अधिक खर्च नहीं उठाया जा सकता है, वहां पर यह ड्रोन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन


इन विशेष प्रकार के ड्रोन के आपदा प्रभावित इलाकों में राहत पहुंचाने के लिए ट्रायल भी जल्द होंगे। हालांकि, अभी इसके लिए ट्रायल कहां पर किए जाने हैं, इसकी लोकेशन तय नहीं की गई है। शिमला, मंडी, कुल्लू, किन्नौर जिलों के दुर्गम इलाकों में ट्रायल की संभावना है। अब तक 100 किलोग्राम तक वजन उठाने वाले ड्रोन भी बन चुके हैं, लेकिन भोगौलिक परिस्थितियों पर सब कुछ निर्भर करता है। प्रदेश में अभी तक अधिक भार क्षमता ले जाने वाले ड्रोन कामयाब नहीं हो पाए हैं। कम से कम 10 किलोग्राम से कम भार ले जाने की क्षमता वाले ड्रोन ही प्रदेश में सफल हुए हैं।
विज्ञापन


आईटी विभाग का कहना है कि प्रदेश में ड्रोन को उचित स्थान तक सुरक्षित पहुंचाना बड़ी चुनौती रहती है। ऐसे में अभी 10 किलोग्राम भार उठाने वाले ड्रोन ही लिए जाएंगे। इस बारे में आईटी विभाग के निदेशक नरेंद्र कुमार ने कहा कि आपदा प्रभावित को त्वरित मदद को लेकर ड्रोन लिए जा रहे हैं। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में इनके ट्रायल जल्द होंगे, अभी लोकेशन तय नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आपदा में मददगार साबित हो रहे हैं ड्रोन
आपदाएं जमीन या पानी के विशाल क्षेत्रों में फैलती हैं। ऐसे क्षेत्रों में ड्रोन यूएवी और क्वाडकॉप्टर की ओर से अपनाई गई अनुकूलनशीलता ने आपदा से प्रभावित दूरदराज के स्थानों और क्षेत्रों का आकलन करने में सहायता की है। प्रदेश की बात करें तो पिछली आपदा में भी ड्राेन के माध्यम से दुर्गम क्षेत्रों में लोगों तक दवाइयां पहुंचाई गई थीं। वहीं, लैब तक सैंपल और मरीजों तक टेस्ट रिपोर्ट पहुंचाने में भी ड्रोन काफी मददगार साबित हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed