फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: solan police in rbi chandigarh office in case of currency notes found in boxes

RBI: नाटों की कतरनों का राज जानने आरबीआई के चंडीगढ़ कार्यालय गई सोलन पुलिस

Fri, 16 Sep 2022 10:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 16 Sep 2022 10:19 PM IST
सार

कुल्लू की भुंतर सब्जी मंडी से सोलन की सब्जी मंडियों में आईं अनार की सप्लाई में नोटों की कतरन बरामद हुई थीं।

विज्ञापन
himachal news: solan police in rbi chandigarh office in case of currency notes found in boxes
अनार की पेटियों में मिलीं नोटों की संदिग्ध कतरनें (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला मुख्यालय सोलन और सब्जी मंडी में अनार की पेटियों में नोटों की कतरनें मिलने के मामले में जांच के लिए पुलिस टीम आरबीआई के चंडीगढ़ कार्यालय गई है। हालांकि अभी तक की जांच में सामने आया है कि पटियाला के पैकिंग मैटीरियल कारोबारी ने आरबीआई से नोटों की कतरनेें खरीदने के टेंडर और लाने के दस्तावेज पेश किए हैं। अब पुलिस इन दस्तावेजों के आधार पर इसकी पुष्टि करने के लिए चंडीगढ़ आरबीआई कार्यालय गई है। इसके बाद मामले का खुलासा हो जाएगा कि कतरनें असली नोटों की हैं या नकली की।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जिला मुख्यालय में कुल्लू की भुंतर सब्जी मंडी से सोलन की सब्जी मंडियों में आईं अनार की सप्लाई में नोटों की कतरन बरामद हुई थीं। कतरन के साथ अनार की पैकिंग की गई थी। इनमें 100, 200 और 500 नोटों की कतरनें थीं। इस संबंध में भुंतर में एक कारोबारी से पूछताछ की थी, जिसमें संबंधित कारोबारी ने पटियाला के पैकिंग मैटीरियल कारोबारी से इसकी खरीद करना पुलिस को बताया था।
विज्ञापन


पुलिस ने जब पटियाला के कारोबारी से पूछताछ की तो संबंधित कारोबारी ने आरबीआई से इसकी खरीद करने का हवाला दिया था। उधर, एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि पटियाला के कारोबारी ने आरबीआई से कतरनें खरीद करने के दस्तावेज पेश किए हैं। इसकी पुष्टि करने के लिए टीम चंडीगढ़ भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed