फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Solan police challan for using a hooter in UP number car

हूटर बजाने पर पुलिस ने काटा चालान तो चालक बोला- रक्षा मंत्री का भतीजा हूं

Wed, 30 Dec 2020 06:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 30 Dec 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: Solan police challan for using a hooter in UP number car
बद्दी चौक पर हूटर लगी गाड़ी का चालान काटते हुए पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के पुलिस थाना बद्दी के तहत हूटर बजाने पर एक वाहन चालक का ढाई हजार रुपये का पुलिस ने चालान काट दिया। इस पर वाहन चालक धौंस दिखाते हुए खुद को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का भतीजा बताने लगा। जब पुलिस कर्मियों ने उसकी एक न सुनी तो वह डीसी सोलन को फोन करने लगा, लेकिन पुलिस ने अपना काम करते हुए गाड़ी से हूटर उतारने के साथ उसका ढाई हजार रुपये का चालान भी कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार चालक हूटर बजाते हुए तेजरफ्तार से वाहन चला रहा था। गाड़ी यूपी 32 ईयू 9009 नालागढ़ से पिंजौर की ओर आ रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक गाड़ी नालागढ़ से हूटर बजाते हुए तेजरफ्तार से आ रही है। बद्दी स्थित ट्रैफिक लाइटों के पास ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज रमेश शर्मा व पुलिस कर्मी संदीप कुमार मौजूद थे। संदीप कुमार ने वाहन चालक को रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन


हूटर बजाने के बारे में पूछा तो चालक अखंड प्रताप सिंह ने खुद को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भतीजा बताया। उसने धौंस दिखाते हुए डीसी सोलन को फोन करना शुरू कर दिया। पुलिस कर्मियों ने दोबारा हूटर न लगाने की चेतावनी दी। ट्रैफिक इंचार्ज रमेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने गाड़ी का चालान कर हूटर को कब्जे में ले लिया है। एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा चालान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed