फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: SIT started Probe of manav bharti university establishment process

फर्जी डिग्री मामला: एमबीयू की स्थापना की प्रक्रिया की एसआईटी ने शुरू की जांच

Mon, 15 Mar 2021 11:10 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 15 Mar 2021 11:10 AM IST
विज्ञापन
Himachal News: SIT started Probe of manav bharti university establishment process
जांच-सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश पुलिस और सीआईडी की संयुक्त विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बहुचर्चित फर्जी डिग्री बेचने वाले मानव भारती विश्वविद्यालय (एमबीयू) की स्थापना की प्रक्रिया की जांच शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय और शिक्षा विभाग से स्थापना से संबंधित दस्तावेज लेने के बाद जांच अधिकारियों की एक टीम ने शिक्षा विभाग के तत्कालीन अधिकारियों-कर्मचारियों को एक-एक कर पूछताछ के लिए बुलाना शुरू कर दिया है। कुछ अधिकारी-कर्मचारी रिटायर हो चुके हैं।

विज्ञापन

 

ऐसे में उनके वर्तमान पतों की जानकारी जुटाकर पूछताछ में शामिल होने के  लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के दौरान अधिकारी इस बात को जानने का प्रयास कर रहे हैं कि जब एक बार स्थापना को लेकर बनी अर्हता पूरी न करने के चलते राजकुमार राणा के आवेदन को खारिज कर दिया गया तो कुछ समय बाद ही दोबारा उसके आवेदन को मंत्रिमंडल के पास मंजूरी के लिए क्यों भेजा गया। पहली और दूसरी बार राणा की ओर से दिए गए दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

 

संभावना जताई जा रही है कि फर्जी दस्तावेज पेश कर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए आवेदन किया गया। इसके बाद अफसरों और बाबुओं के गठजोड़ ने उस आवेदन को किन्हीं कारणों से सही मानते हुए मंत्रिमंडल को भेज दिया। जांच अधिकारियों की एक टीम इन्हीं कारणों को जानने में जुटी है। माना जा रहा है कि जांच में ठोस मिलते ही विश्वविद्यालय प्रबंधन के अलावा मिलीभगत करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा सकती है। बता दें, डीजीपी संजय कुंडू ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि जांच के दौरान तथ्यों के आधार पर ही एफआईआर या कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed