{"_id":"614873248ebc3e169b3f5d20","slug":"himachal-news-schools-to-remain-closed-till-25-september-2021-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: विद्यार्थियों के लिए अब 25 सितंबर तक बंद रहेंगे स्कूल, निर्देश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: विद्यार्थियों के लिए अब 25 सितंबर तक बंद रहेंगे स्कूल, निर्देश जारी
Mon, 20 Sep 2021 05:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 20 Sep 2021 05:38 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में 24 सितंबर को हिमाचल कैबिनेट की बैठक सचिवालय में सुबह 10:30 बजे होगी। स्कूलों को विद्यार्थियों के लिए खोलने का फैसला भी इस बैठक में होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को 25 सितंबर तक दोबारा बंद कर दिया गया है। राज्य आपदा प्रबंधन सेल की ओर से सोमवार को इस बाबत लिखित निर्देश जारी किए गए हैं। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने की आशंका के चलते छात्रों को स्कूल नहीं बुलाने का फैसला लिया गया है। शिक्षक पहले की तरह स्कूलों में आकर ऑनलाइन पढ़ाई कराएंगे। पुराने आदेशों के तहत विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को 21 सितंबर तक बंद रखा गया था।
विज्ञापन
कैबिनेट की बैठक में होगा स्कूल खोलने का फैसला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में 24 सितंबर को हिमाचल कैबिनेट की बैठक सचिवालय में सुबह 10:30 बजे होगी। स्कूलों को विद्यार्थियों के लिए खोलने का फैसला भी इस बैठक में होगा। बैठक में शिक्षा विभाग में भरे जाने वाले आठ हजार मल्टी टास्क वर्करों के पदों को लेकर फैसला होना संभावित है।
विज्ञापन
इसके अलावा कंप्यूटर शिक्षकों के मानदेय में 500 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी की मुख्यमंत्री की बजट घोषणा को भी मंजूरी दी जाएगी। कैबिनेट बैठक में अक्तूबर में शुरू होने वाली स्वर्णिम रथ यात्रा पर भी चर्चा होने की संभावना है। कैबिनेट बैठक में कोरोना वायरस के नियंत्रण के बारे में भी प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन