{"_id":"61991c77bfc99d725552e97a","slug":"himachal-news-scholarship-audit-of-177-government-and-private-educational-institutions-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: 177 सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों का होगा छात्रवृत्ति ऑडिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: 177 सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों का होगा छात्रवृत्ति ऑडिट
Sun, 21 Nov 2021 03:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 21 Nov 2021 03:56 PM IST
सार
केंद्र सरकार ने छात्रवृत्ति योजनाओं के ऑडिट करवाने का फैसला लिया है। इसके तहत छात्रवृत्ति पाने वाले शिक्षण संस्थानों की ओर से दिए आवेदनों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के 177 राजकीय और निजी शिक्षण संस्थानों में प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, एससी, एसटी व अल्पसंख्यकों के छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों और लाभार्थी विद्यार्थियों का सर्वे किया जाएगा। प्रदेश में करीब 300 करोड़ का छात्रवृत्ति घोटाला सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने राशि की जांच के लिए नियम सख्त कर दिए हैं।
विज्ञापन
भारतीय लेखा परीक्षा तथा लेखा विभाग प्रधान महालेखाकार कार्यालय हिमाचल प्रदेश इन योजनाओं का ऑडिट करेगा। उच्च शिक्षा निदेशालय ने शनिवार को सभी जिला उप निदेशकों को संबंधित संस्थानों का रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि लेखा परीक्षा का कार्य पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
प्रदेश में फर्जी दाखिलों से करोड़ों रुपये का दुरुपयोग पाया गया है। सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। कई निजी संस्थान सीबीआई के रडार पर हैं। शिक्षा विभाग के एक अधिकारी को सीबीआई इस मामले में गिरफ्तार भी कर चुकी है।
विज्ञापन
अब केंद्र सरकार ने छात्रवृत्ति योजनाओं के ऑडिट करवाने का फैसला भी लिया है। इसके तहत छात्रवृत्ति पाने वाले शिक्षण संस्थानों की ओर से दिए आवेदनों की जांच की जाएगी। महालेखाकार कार्यालय की ओर से टीमें गठित कर योजनाओं के लाभार्थियों से भी संपर्क किया जाएगा।