फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Renuka Dam Construction cost increased by Five fold

रेणुका बांध: पांच गुना बढ़ गई निर्माण की लागत

Mon, 15 Mar 2021 11:10 AM IST
अरविन्द ठाकुर योगेंद्र अग्रवाल, अमर उजाला नेटवर्क, ददाहू (सिरमौर)
योगेंद्र अग्रवाल, अमर उजाला नेटवर्क, ददाहू (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 15 Mar 2021 11:10 AM IST
विज्ञापन
Himachal News: Renuka Dam Construction cost increased by Five fold
रेणुका बांध परियोजना (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय महत्व की रेणुका बांध परियोजना के निर्माण कार्य में हो रही देरी से इसकी लागत पांच गुना बढ़ गई है। 1284 करोड़ रुपये की प्रस्तावित इस परियोजना पर अब लगभग सात हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। अभी भी कार्य में देरी हुई तो निर्माण लागत और बढ़ सकती है। बांध का निर्माण कार्य कब शुरू होगा, इसको लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी है। केंद्र सरकार से इसके लिए बजट का प्रावधान नहीं हो पा रहा है। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार के बजट में वर्ष  2021-22 के वित्त वर्ष में भी इसके लिए बजट का प्रावधान नहीं किया गया है। वहीं, राज्य सरकार के बजट में भी परियोजना को लेकर किसी तरह का जिक्र नहीं किया गया। परियोजना के बनने से दिल्ली की पानी की जरूरत पूरी होगी। 
विज्ञापन


तीन दशक पूर्व जब रेणुका बांध परियोजना की घोषणा हुई थी तो उस दौरान इसकी लागत मात्र 1284.86 करोड़ रुपये आंकी गई थी। वर्तमान में यह लागत सात हजार करोड़ पहुंच गई है। जानकारों की मानें तो स्थिति ऐसी ही रहने पर निर्माण लागत में और इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय ने वित्तीय प्रावधान के लिए सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की है। अब मामला केंद्रीय मंत्रिमंडल में जाएगा। इसके बाद परियोजना के लिए बजट जारी किया जाएगा। हालांकि, विस्थापितों को मुआवजा अदा करने के लिए सरकार ने  447 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान कर दिया है। विस्थापितों को मुआवजा आवंटन का कार्य अंतिम चरण में चला है। 


उधर, परियोजना के वित्त और क्रामिक निदेशक मनमोहन शर्मा ने बताया रेणुका बांध परियोजना से संबंधित तमाम औपचारिकताओं को पूरा किया जा चुका है। यह मसौदा अब केवल केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाना है जिसको लेकर पीएमओ से भी बराबर संपर्क साधा जा रहा है। मंत्रिमंडल की बैठक शीघ्र होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed