{"_id":"602cc0e88ebc3ee8eb488a6f","slug":"himachal-news-ration-shop-gutted-in-fire-in-kullu-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu Fire : कुल्लू जिले के बंजार में दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu Fire : कुल्लू जिले के बंजार में दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
Wed, 17 Feb 2021 05:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 17 Feb 2021 05:46 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू जिले के बंजार में दुकान में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
कुल्लू जिले के बंजार में मंगलवार देर रात एक राशन की दुकान में आग लग गई। आग की इस घटना में तीन लाख का नुकसान हुआ है। देर रात आग भड़कने से यहां अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। फायर ब्रिगेड गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से एक कार को भी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के अनुसार बंजार कॉलेज के पास एक राशन की दुकान में मंगलवार देर रात चिंगारी भड़की। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग लगने का पता चलते ही लोग आग पर काबू पाने के लिए दौड़े। दमकल विभाग की टीम भी सूचना मिलते ही आग बुझाने पहुंची।
विज्ञापन
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था। डीएसपी बंजार बिन्नी मिन्हास ने कहा कि बंजार में एक दुकान में आग लगने से सामान जलकर राख हुआ है। आग की इस घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन