फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal News: radhashtami 2021 and manimahesh yatra 2021 shahi snan

राधाष्टमी: बड़े स्नान के साथ मणिमहेश यात्रा का समापन

Tue, 14 Sep 2021 08:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, भरमौर (चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क, भरमौर (चंबा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 14 Sep 2021 08:02 PM IST
सार

राधाष्टमी के मौके पर बड़े शाही स्नान को लेकर सैकड़ों शिवभक्तों ने शुभ मुहूर्त में पवित्र डल में डुबकी लगाई।

विज्ञापन
Himachal News: radhashtami 2021 and manimahesh yatra 2021 shahi snan
राधाष्टमी के मौके पर सैकड़ों शिवभक्तों ने पवित्र डल में डुबकी लगाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राधाष्टमी पर बड़े स्नान के साथ ही पवित्र मणिमहेश यात्रा का मंगलवार को समापन हो गया। मंगलवार दोपहर एक बजकर 10 मिनट तक शुभ मुहूर्त था। इसके साथ ही चरपटनाथ, दशनामी अखाड़ा और संचूई के शिव चेले डल से वापस अपने स्थलों को निकल आए। देर शम तक उनके भरमौर पहुंचने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


वहीं, सोमवार को पवित्र डल में डुबकी लगाकर मणिमहेश रुकने वाले श्रद्धालु भी मंगलवार को भरमौर लौट आए। श्रद्धालुओं के साथ ही मणिमहेश यात्रा के लिए तैनात कर्मचारी भी लौटना शुरू हो गए हैं। गौरतलब है कि मणिमहेश यात्रा पर हर वर्ष देश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में शिवभक्त पवित्र डल में डुबकी लगाने के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन


इसी क्रम में राधाष्टमी के मौके पर भी बड़े शाही स्नान को लेकर सैकड़ों शिवभक्तों ने शुभ मुहूर्त में पवित्र डल में डुबकी लगाई। कोरोना के चलते बीते दो वर्षों से मणिमहेश यात्रा महज रस्मों तक ही सीमित होकर रह गई है। रस्मी अदायगी के साथ ही मंगलवार को पवित्र मणिमहेश यात्रा दोपहर बाद अधिकारिक तौर पर भी संपन्न हो गई। यात्रा पर चुनिंदा लोगों को ही प्रशासन ने हिदायत देकर अनुमति प्रदान की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed