फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: private bus operators demand tax waiver

हिमाचल में कभी भी जाम हो सकते हैं निजी बसों के पहिये, कैबिनेट में फैसले का कर रहे इंतजार

Sun, 11 Oct 2020 08:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 11 Oct 2020 08:37 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: private bus operators demand tax waiver
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में निजी बसों के पहिये कभी भी जाम हो सकते हैं। हिमाचल निजी बस ऑपरेटर संघ ने इसके पीछे टैक्स माफ न करने को कारण बताया है। कोरोना काल में हिमाचल में अभी 40 फीसदी निजी बसें ही सड़क पर दौड़ रही हैं। ऑपरेटर कैबिनेट बैठक से टैक्स माफ करने के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो बसें बंद करने का निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश निजी बस ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष राजेश पराशर, प्रदेश महासचिव रमेश कमल, उप प्रधान वीरेंद्र गुलेरिया, विजय ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, संयुक्त सचिव सुखदेव शर्मा, अखिल शर्मा, विनिया अमीन, मनु शर्मा, भारत भूषण, चंदन करीर, जरम सिंह, संदीप शर्मा, कुलबीर सिंह, विधि सचिव दिनेश सैनी, प्रवक्ता मनोज राणा, जिला कांगड़ा वेलफेयर सोसायटी के प्रधान रवि दत्त शर्मा, उपप्रधान वीरेंद्र मनकोटिया, हमीरपुर से राजकुमार, मंडी से सुरेश ठाकुर, सिरमौर से मामराज शर्मा, चंबा से रवि महाजन, बिलासपुर के प्रधान राजेश पटियाल और महासचिव राहुल चौहान, ऊना से पवन ठाकुर, रामपुर से हरमिंद्र शर्मा, रजनीश काल्टा, सरकाघाट से भीम सिंह रांगड़ा, सोलन के प्रधान जॉनी मेहता ने बताया कि 31 मार्च 2021 तक टैक्स माफ करने की मांग की है।
विज्ञापन


सरकार ने अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया है। संघ ने सभी निजी बस ऑपरेटरों से विचार-विमर्श कर फैसला लिया है कि निजी बस ऑपरेटरों का 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और परिवहन मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर से मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed