{"_id":"6188e2cd7d4d4a692c4939d3","slug":"himachal-news-private-bus-catches-fire-in-kullu-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: निजी बस के इंजन में भड़की आग, यात्रियों में अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: निजी बस के इंजन में भड़की आग, यात्रियों में अफरातफरी
Mon, 08 Nov 2021 03:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 08 Nov 2021 03:58 PM IST
सार
गनीमत रही कि बस में आग नहीं लगी। निजी बस ऑपरेटर संघ के प्रधान रजत जम्वाल ने कहा कि बस का टरबो टूटने से तेल इंजन पर गिर गया, जिससे धुआं निकला।
विज्ञापन
बस के इंजन से निकला धुंआ।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुल्लू जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर पिरड़ी के पास निजी बस के इंजन में अचानक आग लग गई। बस से धुआं निकलता देख सवारियों में अफरातफरी मच गई। चालक ने बस को रोका। इसके बाद बस में सवार लोग बाहर निकले। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर करीब एक बजे के आसपास निजी बस भुंतर से कुल्लू की तरफ आ रही थी। बस पिरड़ी के पास पहुंची तो इंजन में कुछ खराबी हो गई। इससे धुआं उठने लगा। इस दौरान दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही को भी थोड़ी देर के लिए रोका गया।
विज्ञापन
गनीमत रही कि बस में आग नहीं लगी। निजी बस ऑपरेटर संघ के प्रधान रजत जम्वाल ने कहा कि बस का टरबो टूटने से तेल इंजन पर गिर गया, जिससे धुआं निकला। किसी को नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन