{"_id":"63184e22cac42a5e4c22d862","slug":"himachal-news-passing-of-education-institutes-vehicles-annually-is-cumpulsory","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: सभी शिक्षण संस्थानों के वाहनों की सालाना पासिंग कराना अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: सभी शिक्षण संस्थानों के वाहनों की सालाना पासिंग कराना अनिवार्य
Wed, 07 Sep 2022 01:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 07 Sep 2022 01:25 PM IST
सार
शिक्षण संस्थानों के सड़कों पर दौड़ने वाले वाहनों की सुरक्षा को देखते हुए कहा गया है कि इनकी साल में एक बार पासिंग की जाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल के सभी सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों के वाहनों की सालाना पासिंग कराना अनिवार्य कर दिया है। छात्र और छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है। पासिंग न कराने वाले संस्थानों के वाहनों के परमिटों का नवीनीकरण नहीं कि या जाएगा। राज्य सरकार के ध्यान में यह गंभीर मामला सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट की कमेटी ने राज्य में यात्री बसों, शिक्षण संस्थानों के वाहन हादसों को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर इस दिशा में निर्देश भी दिए हैं। इस संबंध में परिवहन निदेशक अनुपम कश्यप ने राज्य के सभी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों (आरटीओ) को पत्र जारी कर दिए हैं। इस पत्र में कहा गया है कि हर माह पहले हफ्ते में ऐसे कितने वाहनों की पासिंग की गई है, इसका विस्तृत जानकारी निदेशालय को देनी होगी।
विज्ञापन
शिक्षण संस्थानों के सड़कों पर दौड़ने वाले वाहनों की सुरक्षा कोदेखते हुए कहा गया है कि इनकी साल में एक बार पासिंग की जाए। इन वाहनों की फिटनेस देखने के लिए संबंधित मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) को पासिंग के दौरान गहनता से जांचने के निर्देश दिए हैं।यह भी देखा जाए कि ये वाहन सड़कों में चलाने लायक हैं या नहीं।
विज्ञापन