फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: one thousand Lok Mitra Kendra will be opened in Himachal Pradesh

Himachal News: हिमाचल में खोले जाएंगे 1,000 और लोकमित्र केंद्र, कुल 6,000 होगी संख्या

Sat, 18 Mar 2023 11:23 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 18 Mar 2023 11:23 AM IST
सार

सरकारी कार्यों में शीघ्रता लाने के लिए सभी निदेशालयों तथा उपायुक्त कार्यालयों में ई आफिस व्यवस्था स्थापित की जाएगी। प्रदेश सचिवालय के सभी प्रभागों को एक जुलाई 2023 से ई आफिस से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
Himachal News: one thousand Lok Mitra Kendra will be opened in Himachal Pradesh
लोकमित्र केंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में एक हजार और लोकमित्र केंद्र खोले जाएंगे। इस समय राज्य में पांच हजार लोकमित्र केंद्र काम कर रहे हैं। वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान इनकी संख्या बढ़कर छह हजार हो जाएगी। शुक्रवार को बजट भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे गांवों में जहां रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में प्रदेशवासियों के लिए इंटरनेट आधारित सेवाओं का भी विस्तार होगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी की डिजिटल इंडिया की परिकल्पना को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार ने एक कार्ययोजना तैयार की है।

विज्ञापन


सरकारी कार्यों में शीघ्रता लाने के लिए सभी निदेशालयों तथा उपायुक्त कार्यालयों में ई आफिस व्यवस्था स्थापित की जाएगी। प्रदेश सचिवालय के सभी प्रभागों को एक जुलाई 2023 से ई आफिस से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्यक्ष हस्तांतरण अंतरण के तहत विभिन्न विभागों की ओर से कुछ योजनाओं का डाटा मैनुअली एकत्रित किया जा रहा है। इस डाटा को मुख्यालयों को भेजने में समय लगता है।
विज्ञापन


डाटा संचार और प्रबंधन में देरी को समाप्त करने के लिए फील्ड स्तर से डाटा को दर्ज करने के लिए एक डीबीटी पोर्टल विकसित किया जाएगा। ड्रोन और ड्रोन प्रौद्योगिकी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए व्यापक नीति और ड्रोन सक्षम शासन तैयार किया जाएगा। पुलिस, वन, लोकनिर्माण, आपदा प्रबंधन, कृषि और स्वास्थ्य विभाग को ड्रोन का उपयोग करने के लिए प्रशिक्षित लोगों की आवश्यकता है। इन विभागों के कर्मियों को प्रमाणित प्रशिक्षण संस्थानों से प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेट डाटा सेंटर का विस्तार किया जाएगा। आगामी चार माह में विभिन्न विभागों के अलग-अलग डाटा बेस को एकत्रित कर एक सिस्टम बनाया जाएगा। कृषि, पशुपालन और श्रम और रोजगार विभाग की कल्याणकारी योजनाओं की डीबीटी मैपिंग भी इसी के माध्यम से की जाएगी। इसके लिए 50 करोड़ रुपये का व्यय प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जो गांव फोर जी सेवा से नहीं जुड़े हैं, उन्हें भी इसके दायरे में लाया जाएगा। फाइव जी सेवा देने के लिए भी उपयुक्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसके लिए 2023-24 में 50 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।

हिम परिवार रजिस्ट्री में रखा जाएगा परिवारों के सदस्यों का ब्यौरा
राज्य में सभी परिवारों के सदस्यों से संबंधित सूचना एक प्लेटफार्म पर एकत्रित करने के लिए हिम परिवार नाम से रजिस्ट्री स्थापना की प्रक्रिया आरंभ की गई है। इस रजिस्टर में पीडीएस, ई कल्याण एवं अन्य पोर्टल पर परिवार के सदस्यों की सूचना को एकीकृत किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक लाभार्थी को एक यूनिक आईडी प्रदान की जाएगी।


इससे प्रदेशवासियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर बहुत कम समय में मिल पाएगा। उन्हें सरकारी कार्यालयों में चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अगले चार माह में स्थापित होने वाली इस व्यवस्था के तहत सभी लाभार्थियों काे केवल एक ही बार आवश्यक दस्तावेज जमा करवाने पड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed