फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: one killed as boulders fall from hill in sangrah sirmaur himachal pradesh

Sirmour Accident: चलती बाइक पर पत्थर गिरने से चाचा की मौत, भतीजे की कटी टांग

Wed, 30 Nov 2022 08:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, संगड़ाह (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगड़ाह (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 30 Nov 2022 08:19 PM IST
सार

दनोई के समीप पहुंचते ही बाइक पहाड़ी से आए पत्थर की चपेट में आ गई। इस दर्दनाक हादसे में लायक राम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रामलाल की टांग कट गई।

विज्ञापन
himachal news: one killed as boulders fall from hill in sangrah sirmaur himachal pradesh
क्षतिग्रस्त हुई बाइक। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में नाहन-ददाहू-संगड़ाह सड़क पर बुधवार सुबह चलती बाइक पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से चाचा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया है। लोगों की सहायता से घायल को सिविल अस्पताल ददाहू लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया। 

विज्ञापन


  घायल भतीजे की दाईं टांग पत्थर की चपेट में आने से कट गई है। जबकि, पीछे बैठे व्यक्ति की मौत सिर पर पत्थर लगने से हुई। मृतक की पहचान ठकराड़ा (काकोग) निवासी लायकराम (52) के तौर पर हुई है। हादसे में भतीजा रामलाल (42) वर्षीय गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों घर से बाइक पर दिहाड़ी लगाने ददाहू जा रहे थे। दनोई पुल से आगे पहुंचते ही पहाड़ी से एक पत्थर चलती बाइक पर आ गिरा। हादसे में लायकराम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही रेणुकाजी पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। उधर, प्रशासन की ओर से तहसीलदार ददाहू राजेंद्र ठाकुर ने मृतक के परिजनों को 20,000 और घायल को 10,000 की फौरी राहत प्रदान की। डीएसपी संगड़ाह मुकेश कुमार ने बताया कि हादसा पहाड़ी से पत्थर गिरने से हुआ है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed