फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal News: old woman and grandson living in garrage in hamirpur

गैरेज में रात बिताने को मजबूर और दादी और पोता

Fri, 12 Mar 2021 12:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, नादौन (हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, नादौन (हमीरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 12 Mar 2021 12:32 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: old woman and grandson living in garrage in hamirpur
80 वर्षीय तारो देवी और पोता रितिक। - फोटो : अमर उजाला

हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन की ग्राम पंचायत भूंपल के कोहला फतेहपुर गांव का गरीब परिवार खुले आसमान के नीचे रात गुजार रहा है। परिवार के मुखिया का करीब एक दशक पहले देहांत हो चुका है। मनजीत कुमार और उसकी धर्मपत्नी सुमना देवी के निधन के बाद अब उनका इकलौता बेटा रितिक कुमार है। जो अक्षम है। उसका पालन पोषण उसकी 80 वर्षीय दादी तारो देवी कर रही है। करीब तीन महीने पहले उनका कच्चा मकान बारिश के कारण ध्वस्त हो गया है।

विज्ञापन


उसके बाद से दादी अक्षम पोते को लेकर छत की गुहार लगा रही है, लेकिन अभी तक उसकी फरियाद पूरी नहीं हो पाई। बीपीएल में होने के बावजूद सरकार की गृह अनुदान की योजना का लाभ नहीं मिल पाया। दादी और पोता गांव में ही एक गाड़ी पार्क करने के लिए बनाए गए गैरेज शेड में रहने को विवश हैं। रितिक दसवीं कक्षा में पढ़ता है और बीमार रहता है। 
विज्ञापन


पंचायत प्रधान सुशील शीलू ने बताया कि परिवार काफी दयनीय स्थिति में है। इनका कच्चा मकान था, जो बारिश के कारण गिर गया है। पंचायत ने प्रधानमंत्री आवास योजना में इस परिवार का नाम बजट स्वीकृति के लिए भेजा है। मामला डीसी हमीरपुर के समक्ष भी उठाया जाएगा। एसडीएम नादौन विजय कुमार ने कहा कि इस बारे में जांच कर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अगर सूचना सही पाई जाती है तो बीडीओ को तुरंत आगामी कार्रवाई के लिए कहा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed