फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: nurses dance in Covid Ward for entertainment of corona patients

#Ladengecoronase: मरीजों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए नर्सों ने किया डांस

Sun, 30 May 2021 12:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुरेश तोमर, अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
सुरेश तोमर, अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 30 May 2021 12:25 PM IST
सार

सी जुनेजा अस्पताल में उपचार के साथ मरीजों का तनाव दूर करने और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया जा रहा है। अस्पताल में नर्सों के डांस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Himachal News: nurses dance in Covid Ward for entertainment of corona patients
अस्पताल में नर्सें डांस करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सी जुनेजा अस्पताल सूरजपुर पांवटा साहिब के कोविड वार्ड में नर्सिंग स्टाफ संक्रमितों के चेहरे पर मुस्कान ला रही हैं। पीपीई किट पहनकर नर्सों के डांस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला मरीज भी बेड पर डांस कर तनाव भगाने की प्रयास करती नजर आ रही हैं। पांवटा उपमंडल के निजी जेसी जुनेजा अस्पताल के कोविड वार्ड की मुख्य नर्स दीपिका ने बताया कि महिला संक्रमितों समेत कई मरीज तनाव में नजर आ रहे थे।

विज्ञापन


उपचार के साथ मरीजों का तनाव दूर करने और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अन्य नर्सों के साथ पीपीई किट पहनकर डांस किया। महिला मरीज ने भी डांस और म्यूजिक का जमकर लुत्फ लिया। इससे आईसीयू रूम का माहौल बदल गया।। मई के प्रथम सप्ताह से निजी अस्पताल में कोविड सेंटर शुरू हुआ है। अब तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के चलते 35 संक्रमित ठीक हो चुके व 12 उपचाराधीन हैं। (संवाद) 
विज्ञापन


तनावमुक्त रहें संक्रमित मरीज: डॉ. देओल
बीएमओ राजपुर डॉ. अजय देओल ने कोविड मरीजों को सलाह दी है कि वे खुद को दबाव और तनाव से दूर रखें। निजी अस्पताल जेसी जुनेजा में नर्सिंग स्टाफ का संक्रमित के साथ डांस करके तनावमुक्त माहौल तैयार करने के प्रयास बेहतर है। ऐसा करने से मरीजों और स्टाफ के बीच गहरा संबंध भी स्थापित किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed