{"_id":"5f27fad08ebc3e9fef426ab3","slug":"himachal-news-notice-to-company-for-supply-of-substandard-salt-in-government-depos","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया नमक की सप्लाई के मामले में कंपनी को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया नमक की सप्लाई के मामले में कंपनी को नोटिस
Mon, 03 Aug 2020 05:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 03 Aug 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को घटिया नमक सप्लाई करने के मामले में खाद्य आपूर्ति निगम ने कंपनी को नोटिस जारी किया है। निगम ने आशा वर्कर की ओर से किए गए सर्वे और सैंपल की जांच रिपोर्ट भी मांगी है। गुणवत्ता का पता लगान के लिए सोमवार को खाद्य आपूर्ति निगम ने प्रदेश के विभिन्न राशन डिपुओं से नमक के सैंपल भी लिए।
विज्ञापन
इनकी जांच खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग की प्रयोगशाला में करवाई जाएगी। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। हिमाचल में इससे पहले भी नमक के सैंपल फेल हुए हैं।
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति निगम का दावा है कि उपभोक्ताओं को डबल फोर्टिफाइड नमक दिया जा रहा है। बरसात के चलते नमक में नमी आ जाती है। इससे भी आयोडीन निकल जाता है। यह जांच का विषय है। अगर सप्लाई गलत हुई है तो कंपनी को जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
पांच दिन के भीतर आएगी रिपोर्ट
सोमवार को लिए गए नमक के सैंपल की रिपोर्ट 5 दिन के भीतर आएगी। खाद्य आपूर्ति निगम ने कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे राशन डिपुओं से खाद्य वस्तुओं के सैंपल भी लें, जिससे उनकी गुणवत्ता की जांच कर उपभोक्ताओं को बेहतर खाद्य वस्तुएं उपलब्ध करवाई जा सकें।