फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Notice issued to brokers who do not sell apples according to weight

Himachal News: वजन के हिसाब से सेब नहीं बेचने वाले आढ़तियों को नोटिस जारी

Fri, 25 Aug 2023 07:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 25 Aug 2023 07:39 PM IST
सार

ठियोग की पराला मंडी में बिना वैद्य लाइसेंस के कारोबार करने वाले आढ़ती को नोटिस जारी किया गया है। यह आढ़ती लंबे समय से मंडी में सेब खरीद कर रहा था। 

विज्ञापन
Himachal News: Notice issued to brokers who do not sell apples according to weight
जगत सिंह नेगी, बागवानी मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कृषि और बागवानी उपज विपणन (विकास और विनियमन) अधिनियम-2005 के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर कृषि उपज विपणन समिति ने कड़ा संज्ञान लेते हुए दो आढ़तियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। ठियोग की पराला मंडी में बिना वैद्य लाइसेंस के कारोबार करने वाले आढ़ती को नोटिस जारी किया गया है। यह आढ़ती लंबे समय से मंडी में सेब खरीद कर रहा था।

विज्ञापन


सही लाइसेंस न होने के चलते सीजन के बाद आढ़ती के भागने की स्थिति में बागवानों का पैसा डूबने की आशंका थी। दूसरे मामले में रोहड़ मंडी में एक आढ़ती सरकार के निर्देशों का उल्लंघन कर किलो के स्थान पर पेटी के आधार पर सेब बेच रहा था। बागवान ने एसडीएम रोहड़ू को इसे लेकर लिखित शिकायत की थी। एसडीएम की ओर से इसे लेकर सरकार को अवगत करवाया गया जिसके बाद कृषि उपज विपणन समिति ने आढ़ती को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


ब्लैक लिस्ट कर लगाएंगे जुर्माना
एपीएमसी एक्ट का उल्लंघन करने वाले दो आढ़तियों को कृषि उपज विपणन समिति ने नोटिस जारी किए हैं। दोषी पाए जाने पर इन आढ़तियों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा और जुर्माना भी लगाया जाएगा। किसी को भी नियमों की अवहेलना की अनुमति नहीं दी जाएगी और उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बागवानों से भी आग्रह है कि मनमानी करने वालों की लिखित शिकायत करें। - जगत सिंह नेगी, बागवानी मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed