फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: No light lack of facilities in Khaneri Hospital Rampur

खनेरी अस्पताल का हाल: टॉर्च की रोशनी में हो रहा मरीजों का इलाज

Fri, 27 Nov 2020 06:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 27 Nov 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: No light lack of facilities in  Khaneri Hospital Rampur
खनेरी अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

कोरोना काल में सरकार की ओर से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के दावों की पोल रामपुर का खनेरी अस्पताल खोल रहा है। यहां टॉर्च की रोशनी में मरीजों की जांच और इलाज होता है। बत्ती गुल होते ही अस्पताल के वार्डों और स्टाफ के कमरों में अंधेरा पसर जाता है। इतने बड़े अस्पताल में जेनरेटर तक की व्यवस्था नहीं है। यहां हर रोज बत्ती गुल होना आम बात हो गई है। शुक्रवार को भी सुबह 11 बजे बिजली चली गई।

विज्ञापन


2 बजे आपूर्ति बहाल हुई। इस दौरान अंधेरा छाया जा रहा है। इसके बाद भी बिजली कट लगा। नर्सों के अलावा दूसरे स्टाफ को भी अंधेरे या फिर टॉर्च की रोशनी में काम निपटाना पड़ा। अस्पताल में कई दिनों से बत्ती गुल हो रही है। शिमला, किन्नौर, कुल्लू और मंडी जिले से रोजाना खनेरी अस्पताल में मरीज उपचार करवाने के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल में रोजाना एक हजार से अधिक की ओपीडी रहती है।
विज्ञापन


दो सौ बेडों की व्यवस्था वाले इस अस्पताल में दर्जनों मरीज हर दिन भर्ती किए जाते हैं। हैरानी है कि यहां जेनरेटर तक नहीं है। कुछ समय पहले ही अस्पताल में जेनरेटर की व्यवस्था की गई थी, लेकिन इसकी बैटरी फट गई है। इसे अब तक ठीक नहीं किया गया। अनिल नेगी, रविंद्र सिंह, संजीव कुमार, जय सिंह, बिशन सिंह, रामेश्वर सिंह, राज कुमार सहित अन्य लोगों ने कहा कि अस्पताल में बिजली कट के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था न होने से मरीजों को परेशानियां झेलनी पड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आए दिन लग रहे बिजली कटों से अस्पताल में अंधेरा पसर जाता है। खनेरी अस्पताल के एमएस नरेंद्र मेहता ने बताया कि समस्या उनके ध्यान में है। कुछ दिन पहले जेनरेटर की बैटरी फट गई थी। नई बैटरी खरीदने की प्रक्रिया चल रही है। हफ्ते भर में समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed