{"_id":"634679cdd0ff73589173b280","slug":"himachal-news-no-confidence-motion-against-mayor-mc-solan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अविश्वास प्रस्ताव: प्रियंका गांधी की सोलन रैली से पहले कांग्रेस को झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अविश्वास प्रस्ताव: प्रियंका गांधी की सोलन रैली से पहले कांग्रेस को झटका
Wed, 12 Oct 2022 11:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर
सोमदत्त शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
सोमदत्त शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:18 PM IST
सार
प्रियंका की परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली से मात्र दो दिन पहले कांग्रेस पार्षदों ने मेयर और डिप्टी मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर पार्टी को झटका दे दिया है।
विज्ञापन
डीसी को अविश्वास प्रस्ताव सौंपते पार्षद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव को लेकर सोलन में प्रियंका रैली करवाकर चुनावी बिगुल फूंकने की कांग्रेस की तैयारियों के बीच पार्टी की बगावत भी सामने आ गई है। प्रियंका की रैली से पहले सोलन नगर निगम के चार कांग्रेस पार्षदों ने बगावत कर दी है। प्रियंका की परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली से मात्र दो दिन पहले कांग्रेस पार्षदों ने मेयर और डिप्टी मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर पार्टी को झटका दे दिया है। वहीं, पार्टी के भीतर की गुटबाजी भी सामने आ गई है।
विज्ञापन
उधर, प्रियंका की परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं मीडिया प्रभारी अलका लांबा, तजेंद्र पाल बिट्टू के साथ राजेंद्र राणा और प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह बुधवार को सोलन पहुंचे थे। कांग्रेस के दिग्गज नेता एक ओर प्रेस कॉन्फ्रेंस और ठोडो मैदान में जायजा लेने में व्यस्त थे तो दूसरी ओर उनके पार्षद उनके खिलाफ बगावत कर रहे थे। हालांकि, नगर निगम सोलन में बगावती सुर काफी समय से सुलग रहे थे, लेकिन इनमें हवा देने का काम भाजपा ने किया है।
विज्ञापन
दो दिन पहले तक स्थानीय विधायक डॉ. धनीराम शांडिल सोलन में डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर बैठकें कर रहे थे। दावा किया जा रहा था कि दो से तीन दिन में डिप्टी मेयर का चयन कर लिया जाएगा, मगर पार्षदों के बगावती सुरों ने मेयर की कुर्सी भी हिला दी है। नगर निगम सोलन में कांग्रेस शुरू से वर्चस्व की लड़ाई लड़ रही है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नगर निगम में इस बगावत का असर विधानसभा चुनाव पर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन