{"_id":"618a8105d92ad03e29206283","slug":"himachal-news-nit-hamirpur-student-parteek-bharat-sharma-offered-salary-over-one-crore-rupee","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: एनआईटी हमीरपुर के छात्र प्रतीक को अमेजॉन में मिला 1.12 करोड़ रुपये का पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: एनआईटी हमीरपुर के छात्र प्रतीक को अमेजॉन में मिला 1.12 करोड़ रुपये का पैकेज
Tue, 09 Nov 2021 07:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 09 Nov 2021 07:40 PM IST
सार
इससे पूर्व सितंबर में एनआईटी हमीरपुर के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग दोहरी डिग्री के छात्र निशांत हाडा का चयन अमेरिका की एक फाइनेंस कंपनी में 1.51 करोड़ के सालाना पैकेज पर हुआ है।
विज्ञापन
प्रतीक भरत शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय प्रोद्यौगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर के छात्रों की देश-विदेश की नामी कंपनियों में मांग बढ़ी है। मंगलवार को बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्र प्रतीक भरत शर्मा को अमेजॉन बर्लिन से वार्षिक 1.12 करोड़ रुपये वेतन पैकेज के साथ ऑफ कैंपस प्लेसमेंट ऑफर मिला है। उन्हें गूगल कंपनी से ऑफ कैंपस ऑफर और पेटीएम से ऑन कैंपस प्लेसमेंट ऑफर भी मिला है। प्रतीक की माता सुमन लता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोल सप्पड़ जिला हमीरपुर में शिक्षिका हैं।
विज्ञापन
इससे पूर्व सितंबर में एनआईटी हमीरपुर के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग दोहरी डिग्री के छात्र निशांत हाडा का चयन अमेरिका की एक फाइनेंस कंपनी में 1.51 करोड़ के सालाना पैकेज पर हुआ है। बीटेक कंप्यूटर साइंस अंतिम वर्ष की छात्रा साभ्या सूद का चयन अक्तूबर में यूके की अमेजॉन कंपनी में 1.09 करोड़ के सालाना पैकेज पर हो चुका है। साभ्या सूद हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के राजगढ़ की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
एनआईटी हमीरपुर के निदेशक प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने प्रतीक भरत शर्मा को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। तीन माह के भीतर एनआईटी हमीरपुर का जॉब प्लेसमेंट एंड पैकेज ऑफर इंडेक्स 50 फीसदी पहुंचा गया है। संस्थान अभी तक अपने 330 विद्यार्थियों की प्लेसमेंट उच्च पैकेज पर करवा चुका है। 11 छात्रों का चयन 32 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर, जबकि 50 से अधिक विद्यार्थियों का चयन 16 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर हुआ है।
विज्ञापन