फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: nigam bhandari and yadupati thakur names in congress panel

Himachal: युकां के कोटे से प्रत्याशियों के पैनल से शामिल हुए निगम भंडारी, यदुपति ठाकुर

Thu, 08 Sep 2022 10:31 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 08 Sep 2022 10:31 AM IST
सार

किन्नौर से विधायक जगत सिंह नेगी का पैनल में सिर्फ एक नाम नहीं रह गया है। यहां से युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी भी कांग्रेस टिकट के दावेदार बन गए हैं।

विज्ञापन
himachal news: nigam bhandari and yadupati thakur names in congress panel
हिमाचल युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के पांच विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस प्रत्याशी बनाने के लिए तैयार पैनल संशोधित हो गए हैं। युवा कांग्रेस के कोटे से प्रत्याशियों के पैनल में निगम भंडारी और यदुपति ठाकुर को भी शामिल किया गया है। किन्नौर और सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के लिए युकां ने अलग से पैनल के लिए अपने नाम दिए हैं। भरमौर से सुरजीत भरमौरी, पच्छाद से वीरेंद्र झालटा और देहरा से अक्षय डढवाल भी पैनल में शामिल किए गए हैं। युकां पदाधिकारियों की दावेदारी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की परेशानियां बढ़ा दी हैं। 

विज्ञापन


बीते दिनों नई दिल्ली में हुई कांग्रेस की राज्य चुनाव कमेटी की बैठक में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशी बनने के लिए युकां पदाधिकारियों की ओर से किए गए आवेदनों पर गौर नहीं किया गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने इन पदाधिकारियों को युवा कांग्रेस के कोटे से पैनल में अपने नाम शामिल करने को कहा। बैठक के दौरान इस प्रक्रिया का युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने विरोध भी किया।
विज्ञापन


बाद में राज्य चुनाव कमेटी ने पैनल संशोधित करते हुए युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के नाम भी शामिल किए हैं। अब किन्नौर से विधायक जगत सिंह नेगी का पैनल में सिर्फ एक नाम नहीं रह गया है। यहां से युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी भी कांग्रेस टिकट के दावेदार बन गए हैं। सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र से रंगीलाराम राव और पवन ठाकुर के अलावा युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर भी प्रत्याशियों के पैनल में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरमौर के पच्छाद से गंगूराम मुसाफिर, दयाल प्यारी के साथ युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र झालटा का नाम भी आ गया है। जिला चंबा के भरमौर से पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, इनके पुत्र अमित भरमौरी के साथ युवा कांग्रेस पदाधिकारी सुरजीत भरमौर भी प्रत्याशी बनने की दौड़ में शामिल हो गए हैं। जिला कांगड़ा के देहरा से युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अक्षय डढवाल का नाम भी पैनल में डाला गया है। देहरा से हरीओम शर्मा और डॉ. राजेश शर्मा का नाम भी पैनल में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed