फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Newly married couple killed as car plunges into gorge near sankatmochan shimla Himachal Pradesh

संकटमोचन के पास खाई में गिरी गाड़ी, शिमला के नवविवाहित दंपती की मौत

Sun, 31 Jan 2021 08:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 31 Jan 2021 08:31 PM IST
सार

  • दो माह पहले हुई थी शादी, दीपक पत्नी के साथ जा रहा था ससुराल
  • पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी

विज्ञापन
Himachal News: Newly married couple killed as car plunges into gorge near sankatmochan shimla Himachal Pradesh
शिमला: हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी शिमला में संकटमोचन मंदिर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में नवविवाहित दंपती की मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक कुमार (32) पुत्र रामकृष्ण लाल और शिवानी (30) समरहिल निवासी के तौर पर हुई है। दीपक अपने ससुराल अंबाला जा रहा था। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस शव कब्जे में लेकर हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शिमला से सोलन की तरफ जाते समय संकटमोचन क्षेत्र में हादसा हुआ। एशिया द डाउन होटल के पास गाड़ी सड़क से अनियंत्रित होकर खाई में पलटते हुए महावीर घाटी सड़क पर जा गिरी। इस बीच गाड़ी गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन इनके पहुंचने से पहले की नवविवाहित दंपती दम तोड़ चुका था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दो महीने पहले इनकी शादी हुई थी। हादसे के दिन ससुराल जा रहे थे। इधर, पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed