{"_id":"5f1d8c5bf50f4a6d271f58b6","slug":"himachal-news-neta-pratipaksh-mukesh-agnihotri-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयराम सरकार में एजेंटों की भरमार : मुकेश अग्निहोत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयराम सरकार में एजेंटों की भरमार : मुकेश अग्निहोत्री
Sun, 26 Jul 2020 11:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
mukesh agnihotri
- फोटो : अमर उजाला
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा सरकार एजेंटों की सरकार बनकर रह गई है। आने वाले समय में कांग्रेस इन एजेंटों की सूची जारी करेगी। प्रदेश में माफिया और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और इसे सरकार का सीधा संरक्षण प्राप्त है। कोरोना संकट में प्रदेश सरकार का मंत्रिमंडल भी गायब है। भाजपा की सरकार स्वास्थ्य विभाग में जिस प्रकार से विफल हुई है, यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। मुख्यमंत्री को खुद आगे आकर स्वास्थ्य विभाग की खरीदो की जांच करवानी चाहिए और यह भी देखना चाहिए कि विपक्ष ही नहीं बल्कि भाजपा के ही एक सांसद स्वास्थ्य विभाग की खरीद पर प्रश्न चिन्ह उठा चुके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोरोना संकट में भी भाजपा सरकार राजनीति कर रही है जिसको कांग्रेस सहन नहीं करेगी, सड़कों पर उतरकर भाजपा को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। सरकार अपने विवेक से कोई निर्णय नहीं ले पा रही है। यही कारण है कि कोरोना फैल रहा है। कोरोना मामलों पर दोहरा मापदंड भाजपा सरकार अपना रही है। जब जमात के मामले आए थे तब 307 के मामले दर्ज किए गए, लेकिन अब जब भाजपा का एक प्रवक्ता कोरोना वायरस को फैलाने वाला साबित हुआ है तो मुकदमा दर्ज करने से सरकार पीछे हट रही है।
विज्ञापन