फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   himachal news: national award to dinesh kumari for chamba rumal

रक्षा मंत्रालय: चंबा रुमाल में दिनेश कुमारी को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

Wed, 07 Sep 2022 01:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुभाष कुमार अग्निहोत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
सुभाष कुमार अग्निहोत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 07 Sep 2022 01:37 PM IST
सार

दिनेश कुमारी देश भर में चंबा रुमाल की प्रदर्शनियां लगा चुकी हैं। वह अपने घर में लड़कियों को निशुल्क चंबा रुमाल की कला सिखाती हैं। 

विज्ञापन
himachal news: national award to dinesh kumari for chamba rumal
दिनेश कुमारी - फोटो : संवाद

विस्तार

हस्तनिर्मित चंबा रुमाल को नई बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए दिनेश कुमारी को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने उनका चयन किया है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें सम्मानित करेंगी। हालांकि इसकी तारीख अभी तय नहीं है। दिनेश को इससे पहले 24 अगस्त 2017 को भी राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। चंबा रुमाल में महारत रखने वाली चौथी पीढ़ी में शुमार चंबा शहर के साथ लगते सोराड़ा मोहल्ला की दिनेश कुमारी ने बताया कि वह अपनी नानी की मां (लक्कड़ नानी) तुलसी देवी को अकसर घर पर महीन तरीके से चंबा रुमाल तैयार करते देखती थी।

विज्ञापन


उसके बाद अपनी नानी और अपने परिवार की अन्य महिलाओं को भी यही करते देखा। धीरे-धीरे उनमें भी इस कला को सीखने की ललक जागी। वर्ष 1977-78 में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा से चंबा कढ़ाई-सिलाई में दो वर्षीय डिप्लोमा किया।
विज्ञापन


उन्हें हैंडीक्राफ्ट एवं हैंडलूम कॉरपोरेशन शिमला ने वर्ष 1994-95 में राज्य स्तरीय पुरस्कार, 13 जून 2016 को तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी के प्रथम पुरस्कार, 24 अगस्त 2017 में प्रगति मैदान दिल्ली में डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार, केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय ने वर्ष 2017 में राष्ट्रीय मेरिट प्रमाण पत्र और वर्ष 2018 में कला संस्कृति शिखर सम्मान दिया। देश भर में वह चंबा रुमाल की प्रदर्शनियां लगा चुकी हैं। वह अपने घर में लड़कियों को निशुल्क चंबा रुमाल की कला सिखाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed