{"_id":"648c567970da7c930b02c217","slug":"himachal-news-mother-son-drowned-in-baner-khadd-in-kangra-himachal-pradesh-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: आस्था की डुबकी लगाते बनेर खड्ड में डूबने से मां-बेटे की मौत, मंदिर में दर्शन करने आए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: आस्था की डुबकी लगाते बनेर खड्ड में डूबने से मां-बेटे की मौत, मंदिर में दर्शन करने आए थे
Fri, 16 Jun 2023 08:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 16 Jun 2023 08:16 PM IST
सार
फरीदाबाद के रसूलपुर गांव की सरिता बेटे आकाश और दो बहनों गीता और कमलेश के साथ बज्रेश्वरी मंदिर में दर्शन के लिए आई थीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बनेर खड्ड स्थित बाण गंगा में आस्था की डुबकी लगाते समय मां-बेटा पानी में डूब गए। मां सरिता (42) और बेटा आकाश (21) अपने रिश्तेदारों के साथ बज्रेश्वरी माता के मंदिर में हरियाणा के फरीदाबाद से दर्शन करने आए थे। मंदिर में माथा टेकने के बाद बाण गंगा में नहाने की आस्था के चलते वे खड्ड में चले गए। नहाते समय दोनों गहरे पानी में समाने लगे तो दोनों ने शोर और मदद के लिए आवाजें लगाईं।
विज्ञापन
इसके बाद वहां लोग इकट्ठे हुए। दोनों को पानी से निकाला गया और उपचार के लिए टांडा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी है। डीएसपी मदन लाल धीमान ने बताया कि फरीदाबाद के रसूलपुर गांव की सरिता बेटे आकाश और दो बहनों गीता और कमलेश के साथ बज्रेश्वरी मंदिर में दर्शन के लिए आई थीं।
विज्ञापन
दर्शन के बाद वे लोग बाण गंगा में नहाने चले गए। नहाते समय आकाश पानी में डूब गया। बेटे को डूबता देख वहीं नहा रही सरिता उसे बचाने चली गईं और वह भी उसके साथ पानी में डूब गईं। अस्पताल पहुंचाने पर दोनों को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी ने बताया कि बाण गंगा के किनारे प्रशासन ने यहां न नहाने के चेतावनी बोर्ड लगा रखे हैं। फिर भी लोग यहां आस्था व अन्य कारणों से नहाने चले जाते हैं।
विज्ञापन