फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal news: mold man dies of after one day of covid-19 vaccination dose

कोरोना वैक्सीन की पहली डोज के बाद तबीयत बिगड़ी, बुजुर्ग की मौत

Wed, 17 Mar 2021 05:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 17 Mar 2021 05:26 PM IST
विज्ञापन
Himachal news: mold man dies of after one day of covid-19 vaccination dose
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर के निकटवर्ती गांव निचला गरोड़ू निवासी 72 वर्षीय वृद्ध की कोरोना वैक्सीनेशन की पहली डोज के बाद तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर ले आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में एंबुलेंस में ही बुजुर्ग की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए नेरचौक अस्पताल में ले जाया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुजुर्ग ने जोगिंद्रनगर सरकारी अस्पताल में मंगलवार सुबह 11 बजे कोविड वैक्सीन का टीका लगवाया। अस्पताल में तमाम प्रोटोकाल पूरा करने के बाद उसे घर भेज दिया गया। मंगलवार शाम 7 बजे के करीब बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर के एसएमओ डॉ. आरएल कौंडल ने बताया कि बुजुर्ग हाई ब्लड प्रेशर, श्वास रोग सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित था। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed