फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News : man electrocuted to death while using Heater in Mandi

खाना बनाते वक्त हीटर से करंट लगा, चतुर्थ श्रेणी कर्मी की मौत

Mon, 04 Jan 2021 04:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 04 Jan 2021 04:38 PM IST
विज्ञापन
Himachal News : man electrocuted to death while using Heater in Mandi
करंट लगने से मौत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के पुंघडू गांव में रात का खाना बनाते वक्त हीटर से करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक सरकारी स्कूल में चतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनात था। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान शोभा राम पुत्र नोखू राम निवासी नरायणा बली तहसील करसोग जिला मंडी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


वह पुंघड़ में किराये के मकान में रहता था। सुंदरनगर के सिहली सरकारी स्कूल में बतौर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात था। शोभा राम अपने पीछे पत्नी और 5 बच्चे छोड़ गया है। मकान मालिक यश शर्मा ने कहा कि उनके घर में शोभा राम बतौर किरायेदार रहता था। रविवार रात शोभा राम के कमरे से धुआं और जलने की बदबू आने लगी तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला।
विज्ञापन


देखा कि शोभा राम जली हुई अवस्था में फर्श पर पड़ा था। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। डीएसपी गुरबचन सिंह ने पुष्टि की। कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुंदरनगर नागरिक अस्पताल भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि शोभा राम की करंट लगने से मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed