{"_id":"5f153a70f71a6b6c6717e5dd","slug":"himachal-news-landslide-in-fruit-mandi-bhattakufar-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: भट्टाकुफर फल मंडी में लैंडस्लाइड, सेब की पेटियां दबीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: भट्टाकुफर फल मंडी में लैंडस्लाइड, सेब की पेटियां दबीं
Mon, 20 Jul 2020 06:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 20 Jul 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला जिले की सबसे बड़ी भट्टाकुफर फल मंडी सोमवार को पहाड़ दरकने के बाद बंद कर दी गई। रविवार रात से ही फल मंडी के पीछे पहाड़ से पत्थर गिरने शुरू हो गए थे। सोमवार सुबह करीब 10 बजे भारी भूस्खलन के बाद मंडी को बंद कर दिया गया। सेब सीजन के बीच मंडी में सेब कारोबार बंद होने से बागवानों के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते करीब 6 सालों से बरसात में फल मंडी के पीछे पहाड़ से पत्थर गिरने का सिलसिला चल रहा था। आढ़ती एसोसिएशन और मजदूर संघ ने कई बार एपीएमसी और सरकार को समस्या से अवगत करवाया, बावजूद इसके मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। सोमवार सुबह जब अचानक पहाड़ दरक कर मंडी के ऊपर गिर गया तो आनन-फानन में मंडी बंद कर दी गई। हालांकि इस दौरान कोई हताहत नही हुआ।
विज्ञापन
जब पहाड़ी दरकी तो फल मंडी में बड़ी संख्या में लोग जमा थे। मंडी की छत पर जब पत्थर गिरने शुरू हुए तो लोग मंडी से बाहर निकल आए लेकिन करीब 14000 पेटी सेब मंडी में ही फंस गया। सेब की सैंकड़ो पेटियां मलबे की चपेट में आने से तबाह हो गई।
प्रशासनिक अधिकारियों में एडीएम प्रोटोकॉल संदीप नेगी सबसे पहले घटना स्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इसके बाद मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन नरेश ठाकुर, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर प्रभा राजीव और उपायुक्त शिमला अमित कश्यप भी मौके पर पहुंचे। उपायुक्त के आदेशों पर दोपहर 12:30 बजे फल मंडी को सील करवाया गया ताकि पहाड़ से गिर रहे पत्थरों की चपेट में आने से कोई अप्रिय घटना न घटे।