फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal News Kullu fish farmer Tot Ram gets Progressive Farmer Award

Himachal News: कुल्लू के मत्स्य पालक तोत राम को प्रगतिशील किसान पुरस्कार

Mon, 15 Jul 2024 06:27 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 15 Jul 2024 06:27 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के ट्राउट मछली पालक तोत राम को राष्ट्रीय स्तर पर प्रगतिशील किसान पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 
 

विज्ञापन
Himachal News Kullu fish farmer Tot Ram gets Progressive Farmer Award
कुल्लू के मत्स्य पालक तोत राम को प्रगतिशील किसान पुरस्कार से सम्मानित करते मुख्यातिथि। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कुल्लू के ट्राउट मछली पालक तोत राम को राष्ट्रीय स्तर पर प्रगतिशील किसान पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। तोत राम को देश के पांच सर्वश्रेष्ठ प्रगतिशील मत्स्य पालकों में आंका गया है। मत्स्य पालक दिवस के उपलक्ष्य पर शीतजल मत्स्य अनुसंधान निदेशालय भीमताल में कार्यक्रम हुआ। जहां पर तोत राम को इस सम्मान से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


इस मौके पर निदेशक मत्स्य पालन विभाग हिमाचल प्रदेश विवेक चंदेल बतौर विशेष अतिथि इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि यह सम्मान मिलना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। तोत राम पिछले करीब 20 साल से ट्राउट मत्स्य पालन के साथ जुड़े हैं। वह इसका बीज भी तैयार करते हैं। उन्होंने मत्स्य विभाग के सहयोग से 15 ट्राउट रेसवेज और एक ट्राउट हैचरी भी बनाई है। वर्तमान में तोत राम करीब 15 मीट्रिक टन मछली और 4.5 लाख ट्राउट मत्स्य बीज का उत्पादन कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में देश भर से करीब 100 किसानों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed