{"_id":"62d6ab528f77bb55f651c507","slug":"himachal-news-iti-admission-date-extend-apply-till-23-july-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"ITI admission: आईटीआई में प्रवेश की तिथि बढ़ी, अब 23 जुलाई तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ITI admission: आईटीआई में प्रवेश की तिथि बढ़ी, अब 23 जुलाई तक करें आवेदन
Tue, 19 Jul 2022 06:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 19 Jul 2022 06:33 PM IST
सार
अभ्यर्थी 23 जुलाई तक विभाग की बेवसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जुलाई रखी गई थी।
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेने के लिए तिथि को बढ़ा दिया है। अभ्यर्थी 23 जुलाई तक विभाग की बेवसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निदेशक विवेक चंदेल ने बताया कि विभाग ने आईटीआई में प्रवेश के लिए तिथि को बढ़ाया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम अभी तक घोषित नहीं हुआ है। सीबीएसई के विद्यार्थी आईटीआई में प्रवेश लेने से वंचित न रहें। इसलिए आवेदन की अंतिम तिथि को 23 जुलाई तक बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जुलाई रखी गई थी। उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन की तिथि और आगामी काउंसलिंग शेड्यूल को भी संशोधित किया जाएगा।
विज्ञापन