फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Investigation against private college principals will start next week

निजी कॉलेज प्रिंसिपलों के खिलाफ अगले सप्ताह से शुरू होगी जांच

Sat, 19 Dec 2020 11:02 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 19 Dec 2020 11:02 AM IST
विज्ञापन
Himachal News: Investigation against private college principals will start next week
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

हिमाचल प्रदेश के सभी निजी कॉलेजों के प्रिंसिपलों की शैक्षणिक योग्यता और नियुक्ति प्रक्रिया की अगले सप्ताह से जांच शुरू होगी। राज्य निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग ने जांच के लिए कमेटी का गठन किया है। सभी तकनीकी, डिग्री, मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों के प्रिंसिपलों के दस्तावेज जांचे जाएंगे। उधर, जनवरी 2020 के पहले सप्ताह से निजी कॉलेजों के शिक्षकों पर शिकंजा कसेगा।

विज्ञापन


शिक्षकों का रिकॉर्ड भी आयोग ने तलब किया है। प्रदेश के दस निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की शैक्षणिक योग्यता और नियुक्ति प्रक्रिया की जांच पूरी होने के बाद अब निजी कॉलेजों के प्रिंसिपलों की नियुक्ति प्रक्रिया जांचने का काम शुरू हो गया है। निजी प्रदेश में शिक्षण संस्थान नियामक आयोग का गठन होने के बाद पहली बार कुलपतियों, प्रिंसिपलों और शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


बीते दस वर्षों के दौरान खुले निजी शिक्षण संस्थानों से कभी भी पड़ताल नहीं हुई है। आयोग की इस कार्रवाई से कई निजी संस्थानों में हड़कंप है। आयोग ने बीते माह सभी निजी कॉलेजों को पत्र जारी कर प्रिंसिपलों से संबंधित रिकॉर्ड आयोग के समक्ष रखने को कहा था। आयोग के पास रिकॉर्ड पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जांच के लिए आयोग ने कमेटी का गठन भी कर दिया है। आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने बताया कि निजी शिक्षण संस्थानों में गुणात्मक शिक्षा मिले, इसके लिए प्रिंसिपलों और शिक्षकों का योग्य होना जरूरी है। इसके चलते ही आयोग ने प्रिंसिपलों की नियुक्ति प्रक्रिया और उनकी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित रिकॉर्ड तलब किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed