फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: hot spot detection system in Atal Tunnel for Checking temperature of vehicles

गाड़ी का तापमान ज्यादा हुआ तो अटल टनल में एंट्री नहीं

Mon, 27 Jul 2020 07:22 AM IST
अरविन्द ठाकुर मनु शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू)
मनु शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 27 Jul 2020 07:22 AM IST
विज्ञापन
Himachal News: hot spot detection system in Atal Tunnel for Checking temperature of vehicles
अटल (रोहतांग) टनल - फोटो : अमर उजाला

सामरिक महत्व की 8.8 किलोमीटर लंबी अटल (रोहतांग) टनल का कार्य अंतिम चरण में है। मनाली से लेह को जोड़ने वाली रोहतांग दर्रे और उसकी चोटियों के नीचे से बनी टनल अपने आप में सबसे अलग है। टनल विश्व की आधुनिक तकनीक से बन रही है। टनल के प्रवेश द्वार पर सेंसर से गाड़ियों का तापमान चेक होगा। उसके बाद ही गाड़ियां भीतर कर पाएंगी।

विज्ञापन


अत्याधुनिक तकनीक से बन रही अटल टनल के दोनों प्रवेश द्वारों पर हॉट-स्पॉट डिटेक्शन सिस्टम होंगे। इसके सेंसर टनल में प्रवेश करने वाले वाहनों के इंजन का तापमान, टायर और पूरे वाहन का तापमान तुरंत स्कैन कर लेंगे। अगर किसी वाहन का तापमान अधिक होगा तो उसे टनल के बाहर रोक दिया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की घटना को रोका जा सके। जब वाहन का तापमान सामान्य हो जाएगा, उसके बाद बैरियर पर स्कैन कर टनल से वाहन को गुजरने दिया जाएगा।
विज्ञापन


टनल को इतना हाईटेक बना रहे हैं कि इसमें 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से वाहन दौड़ सकेंगे। करीब 4500 वाहन प्रतिदिन टनल से गुजर सकेंगे। जाहिर है कि टनल के भीतर प्रदूषण ज्यादा होगा। इसके लिए टनल के भीतर जगह-जगह एयर क्वालिटी चेक करने के लिए उपकरण लगाए जा रहे हैं। सेंसर प्रदूषण को बताएंगे और आटोमेटिक तरीके से मशीनरी टनल के ऊपरी भाग से उसे बाहर निकाल देगी। टनल में ऑक्सीजन की कमी न हो इसकी भी पूरी व्यवस्था की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीआरओ के लिए जमाव बिंदू से नीचे के तापमान और विपरीत परिस्थितियों में टनल का निर्माण करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य रहा। टनल को देखने और इससे होकर गुजरने के लिए देश-विदेश के लोग भी आतुर हैं। अटल टनल बनने से मनाली से लेह एक ही दिन में पहुंच सकेंगे। बता दें कि अटल टनल का उद्घाटन सितंबर माह में प्रस्तावित हैं। इसके उद्घाटन का एलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल दौरे के दौरान खुद कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed