फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal News Holidays banned in the education department from 19 August to 10 September

Himachal News: शिक्षा महकमे में 19 अगस्त से 10 सितंबर तक छुट्टियों पर रोक, ये है वजह

Fri, 02 Aug 2024 05:31 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 02 Aug 2024 05:31 PM IST
सार

27 अगस्त से शुरू होने वाले मानसून सत्र के चलते उच्च और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को प्रस्तावित छुट्टियों और टूअर पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
Himachal News Holidays banned in the education department from 19 August to 10 September
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चौदहवीं विधानसभा के छठे सत्र (मानसून सत्र) के चलते शिक्षा विभाग में 19 अगस्त से लेकर 10 सितंबर तक अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। 27 अगस्त से शुरू होने वाले मानसून सत्र के चलते उच्च और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को प्रस्तावित छुट्टियों और टूअर पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


विभागीय आदेशों के तहत अधिकारियों और उनके तहत काम करने वाले कर्मचारियों को मानसून सत्र के चलते रविवार सहित अन्य छुट्टियों के दौरान भी बुलाया जा सकता है। सुबह आठ से रात आठ बजे तक अफसरों को दफ्तर में मौजूद रहना होगा। विभाग ने विधानसभा में शिक्षा विभाग से संबंधित लगे सभी प्रश्नों के जवाब जल्द देने को भी कहा है। शिक्षा निदेशालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विभाग से संबंधित सभी प्रश्नों के जवाब तैयार होने चाहिए। अधिकारियों के पास हर तरह की जानकारी होनी चाहिए। कहा गया है कि विभाग की हर शाखा में कम से कम एक अधिकारी इस दौरान रोजाना सुबह साढ़े आठ बजे आफिस में होना चाहिए। रात को आठ बजे तक अफसरों को दफ्तर में मौजूद रहने होगा।
विज्ञापन

 

इनकी छुट्टियां हुई हैं रद्द
अतिरिक्त निदेशक प्रशासन, कालेज, स्कूल उच्च शिक्षा, संयुक्त निदेशक कालेज, संयुक्त निदेशक फाइनेंस एंड अकाउंट, सह निदेशक, उच्च शिक्षा के सभी उपनिदेशक, सभी सरकारी कालेजों के प्रिंसिपल, कमांडर एनसीसी और चीफ लाइब्ररेरियन सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी सोलन, प्रारंभिक शिक्षा के सभी उपनिदेशक, प्रिंंसिपल डाइट की छुट्टियां रद्द करने के आदेश दिए गए हैं। इन अधिकारियों के तहत काम करने वाले स्टाफ को भी छुट्टियां नहीं मिलेगी।

यह जानकारियां मांगी गईं
विभाग में विभिन्न श्रेणी के कर्मïचारियों के कितने पद सृजित हैं, कितने पद रिक्त हैं। कितने पद भरे गए हैं। निदेशालय के अधिकारियों ने कितने स्कूलों, कालेजों का निरीक्षण किया। कितने नए स्कूल, कॉलेज खोले गए। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का क्या स्टेटस है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed