फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: himachal congress membership with aadhar card

हिमाचल: कांग्रेस अब बिना आधार कार्ड नहीं देगी सदस्यता

Sun, 21 Nov 2021 03:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 21 Nov 2021 03:53 PM IST
सार

पार्टी सदस्यता लेने से पहले संबंधित सदस्य को सदस्यता फार्म भरने के साथ ही आधार नंबर और फोन नंबर भी देना होगा ताकि फर्जी सदस्य बनने से रोके जा सकें।  हाईकमान इस व्यवस्था के बाद पता लगा सकेगा कि प्रदेश में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या कितनी है। 

विज्ञापन
himachal news: himachal congress membership with aadhar card
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल कांग्रेस में अब फर्जी तरीके से सक्रिय सदस्य नहीं बन सकेंगे। हाईकमान ने पार्टी सदस्य बनाने के लिए फूलप्रूफ प्रणाली अपनाने के फरमान जारी किए हैं। प्रदेश कांग्रेस का सदस्य बनाने से पहले व्यक्ति का आधार फार्म में दर्ज करना अनिवार्य होगा। तभी पार्टी सदस्यता दिलाई जा सकेगी। प्रदेश कांग्रेस का सदस्य बनने के बाद हाईकमान पार्टी के सभी सदस्यों की सत्यता की छानबीन भी करेगा। 

विज्ञापन


इससे पहले वर्ष 2012 में पार्टी सदस्यता अभियान चलाया गया था और उस समय प्रदेश कांग्रेस के सदस्यों की संख्या करीब दो लाख तक थी। वर्ष 2012 में पार्टी सदस्यों को सिर्फ नाम और पता लिखकर सदस्यता दे दी जाती थी और साथ में शुल्क भी लिया जाता था। इस बार पार्टी सदस्यता लेने से पहले संबंधित सदस्य को सदस्यता फार्म भरने के साथ ही आधार नंबर और फोन नंबर भी देना होगा ताकि फर्जी सदस्य बनने से रोके जा सकें।  हाईकमान इस व्यवस्था के बाद पता लगा सकेगा कि प्रदेश में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या कितनी है। 
विज्ञापन


इससे पहले युवा कांग्रेस का सदस्यता अभियान भी चलाया गया था और इसमें भी सदस्यों से आधार नंबर और मोबाइल नंबर मांगा गया था। ताकि फर्जी सदस्य न बनाए जा सकें। अब प्रदेश कांग्रेस ने सदस्य बनाने के लिए यही व्यवस्था कर दी है। हाईकमान यह भी देखेगा कि सदस्यों के आधार नंबर सही है या नहीं। इसके बाद पार्टी सदस्यता दी जाएगी। पार्टी का सदस्यता अभियान मार्च 2022 तक चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed