फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: haryana tourist minor girl rape in shimla

शिमला: हरियाणा से दोस्तों के साथ घूमने आई नाबालिग युवती से दुष्कर्म

Mon, 19 Jul 2021 01:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 19 Jul 2021 01:41 PM IST
सार

डीएसपी कमल वर्मा ने कहा कि कालका पुलिस स्टेशन से एक जीरो एफआईआर थाना सदर शिमला पहुंची है। इसमें एक नाबालिग ने अपनी सहेली के परिचित पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Himachal News: haryana tourist minor girl rape in shimla
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा से अपने दोस्तों के साथ घूमने आई 17 साल की एक नाबालिग युवती ने सहेली के एक परिचित पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता हरियाणा के पंचकूला की रहने वाली है। शिमला से पंचकूला लौटने के बाद पीड़िता ने कालका पुलिस स्टेशन में उसके साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई। कालका पुलिस स्टेशन ने जीरो एफआईआर के तहत इस मामले को कार्रवाई के लिए शिमला के सदर पुलिस स्टेशन ट्रांसफर किया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में 16 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह अपनी एक सहेली के साथ शिमला घूमने आई थी। 10 जुलाई को वे दोनों शिमला पहुंचीं और लक्कड़ बाजार के एक होटल में ठहरीं थी। ग्यारह जुलाई को उसकी सहेली ने आरोपी और अन्य दोस्तों को होटल बुलाया था। बाद में आरोपी उसके कमरे में दाखिल हुआ औऱ उसने उसके साथ गलत हरकतें और जबरदस्ती की। तेरह जुलाई को उसकी सहेली आरोपी  और उनके अन्य दोस्त उसे कालका बस स्टैंड पर छोड़कर चले गए।
विज्ञापन


बता दें कि दो दिन पहले ही शिमला घूमने आई हरियाणा की एक नाबालिग युवती ने अपने चाचा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस मामले में  पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। उधर, पुलिस प्रशासन का कहना है कि पीड़ित लड़की ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह पहले भी उसके साथ इस तरह की हरकतें कर चुका है। लिहाजा मामला वापिस कालका पुलिस को भेजा जा रहा है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी कमल वर्मा ने कहा कि कालका पुलिस स्टेशन से एक जीरो एफआईआर थाना सदर शिमला पहुंची है। इसमें एक नाबालिग ने अपनी सहेली के परिचित पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। वहां भी पहले आरोपी लड़की से गलत काम कर चुका है ऐसा उस लड़की का कहना है।  सभी पहलूओं पर छानबीन कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed