फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Former CM shanta kumar Discharged from Hospital

कोरोना को मात देकर घर लौटे शांता, बेटा-बहू और पोतियां भी स्वस्थ

Mon, 11 Jan 2021 12:41 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)/मोहाली
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)/मोहाली Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 11 Jan 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Himachal News: Former CM shanta kumar Discharged from Hospital
पूर्व सीएम शांता कुमार अस्पताल में चिकित्सकों का धन्यवाद करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार कोरोना को मात देकर अपने घर लौट आए हैं। बेटा-बहू और पोतियां भी अब स्वस्थ हैं। दस दिन मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में रहने के बाद रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद इन सभी को रविवार को फोर्टिज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। सूत्रों के मुताबिक घर पहुंचते ही शांता पत्नी की याद में फिर भावुक हो गए।

विज्ञापन


वह काफी देर तक पत्नी की तस्वीर के सामने खड़े रहे। बस इतना ही कहा कि ‘संतोष तुम चली गईं, अब हमें जीने की हिम्मत देना’। करीब दो सप्ताह पहले शांता व उनका पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। शांता, उनकी पत्नी संतोष शैलजा और बेटे विक्रम को टांडा मेडिकल कॉलेज में दाखिल किया गया था। बीते मंगलवार को उनकी पत्नी का निधन हो गया था। पिछले बुधवार को हल्का बुखार व घबराहट महसूस कर रहे शांता कुमार को बेटे के साथ फोर्टिज अस्पताल मोहाली ले जाया गया था।
विज्ञापन


इसके दो दिन बाद उनकी बहू और पोतियाें को भी फोर्टिज अस्पताल ले जाया गया। शांता ने कहा कि उन्होंने कोरोना को लेकर पूरी एहतियात बरती थी, लेकिन पता नहीं यह कहां से आ गया। इसकी वजह से उन्होंने अपनी पत्नी को खो दिया। शांता कुमार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सभी नेताओं और लोगों का आभार जताया कि उनकी दुआओं से ही वह ठीक हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम से अपील, सरकारी अस्पताल के इलाज में क्वालिटी लाएं
शांता कुमार ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अस्पताल के डॉक्टरों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उनकी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत हुई थी। उस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की है कि सरकारी अस्पतालों में किए जा रहे इलाज में क्वालिटी लाएं, जिससे लोगों को दिक्कत न उठानी पड़ेे। अस्पताल में मीडिया से बातचीत के दौरान शांता कुमार काफी भावुक हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed