फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: flower mandi in parwanoo himachal pradesh

हिमाचल: प्रदेश में पहली फूल मंडी खोलने पर पेच, सरकार ने निर्वाचन आयोग से मांगी मंजूरी

Tue, 19 Oct 2021 11:20 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, शिमला
विपिन काला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 19 Oct 2021 11:20 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश मार्केटिंग बोर्ड के प्रबंध निदेशक नरेश ठाकुर कहते हैं कि परवाणू फूल मंडी में किसान फूलों को बेच सकें, इसके लिए निर्वाचन आयोग को लिखित में मामला उठाया है।

विज्ञापन
Himachal News: flower mandi in parwanoo himachal pradesh
फूल मंडी(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में पहली फूल मंडी शुरू करने की मंजूरी निर्वाचन आयोग से मांगी है। फूल मंडी बनने से पुष्प उत्पादकों को घर के पास ही अच्छे दाम मिल सकेंगे। सरकार ने परवाणू में फूल मंडी का मामला लिखित में भारत निर्वाचन आयोग से उठाया है। इस बारे में आयोग से जवाब आने का इंतजार किया जा रहा है। 

विज्ञापन


हिमाचल मार्केटिंग बोर्ड ने परवाणू में पहली फूल मंडी विकसित की है। इस मंडी में शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर और मंडी के फूल उत्पादक फूलों की आसानी से बिक्री कर सकेंगे। इस मंडी के काम करने से प्रदेश के फूल उत्पादकों को घरों के पास फूल मंडी की सुविधा मिलनी है और फूलों के अच्छे रेट भी मिलने की उम्मीद की जा रही है। 
विज्ञापन


अक्तूबर में चालू करनी थी फूल मंडी
हिमाचल प्रदेश मार्केटिंग बोर्ड ने अक्तूबर में परवाणू में पहली फूल मंडी खोलने का फैसला लिया था, लेकिन इस बीच उपचुनाव की घोषणा के बाद आचार संहिता के चलते सरकार को फूल मंडी चालू करने के लिए निर्वाचन आयोग से लिखित में मामला उठाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश मार्केटिंग बोर्ड के प्रबंध निदेशक नरेश ठाकुर कहते हैं कि परवाणू फूल मंडी में किसान फूलों को बेच सकें, इसके लिए निर्वाचन आयोग को लिखित में मामला उठाया है। अभी आयोग से जवाब का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed