फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   himachal news: excise department raid soap factory of aam aadmi party sanyukt sachiv

हिमाचल: आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव की फैक्टरी पर एक्साइज विभाग का छापा

Fri, 09 Sep 2022 08:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 09 Sep 2022 08:10 PM IST
सार

शैंकी ठुकराल ने एक्साइज विभाग की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया है। कहा कि जितना मर्जी रिकॉर्ड जांच लें, कुछ नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
himachal news: excise department raid soap factory of aam aadmi party sanyukt sachiv
शैंकी ठुकराल - फोटो : संवाद

विस्तार

आबकारी विभाग की टीम ने शुक्रवार को नादौन में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता की साबुन की फैक्टरी पर छापा मारा। यह कार्रवाई आबकारी विभाग के मंडी जोन के संयुक्त आयुक्त के निर्देश पर हमीरपुर की टीम ने की। टीम ने कंपनी का आय-व्यय और टैक्स से संबंधित सारा रिकॉर्ड कब्जे में ले लिया है। औद्योगिक परिसर नादौन में स्थित यह फैक्टरी आप के ओबीसी विंग के प्रदेश संयुक्त सचिव शैंकी ठुकराल की है।

विज्ञापन


फैक्टरी पर कार्रवाई करने वाली टीम में राज्य कर एवं आबकारी विभाग हमीरपुर के सहायक आयुक्त अनुराग गर्ग, संसार चंद, सहायक राज्य कर अधिकारी मनोज कुमार, दिव्य सैणी, सुनील जंवाल और मनमोहन सिंह शामिल रहे। ठुकराल ने कपड़े और बर्तन साफ करने वाले साबुन बनाने वाली यह फैक्टरी वर्ष 2011 में शुरू की थी। पिछले तीन साल से इसके राजस्व में भारी गिरावट दर्ज हुई। विभाग को शक है कि कंपनी टैक्स की चोरी कर सकती है, इसलिए इसके रिकॉर्ड की जांच जरूरी है। इस बारे में राज्य कर एवं आबकारी विभाग हमीरपुर के सहायक आयुक्त अनुराग गर्ग ने कहा कि नादौन की एक साबुन फैक्टरी का रिकॉर्ड कब्जे में लिया है, जांच चल रही है। वहीं, इस बारे में आप नेता ठुकराल ने कहा कि यह कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed