{"_id":"61e02192f7a372727e15baac","slug":"himachal-news-enforcement-directorate-attaches-drug-controller-property-worth-2-07-crore-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवर्तन निदेशालय: सहायक ड्रग कंट्रोलर की 2.07 करोड़ की संपत्ति ईडी ने की अटैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवर्तन निदेशालय: सहायक ड्रग कंट्रोलर की 2.07 करोड़ की संपत्ति ईडी ने की अटैच
Fri, 14 Jan 2022 10:45 AM IST
अरविन्द ठाकुर
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 14 Jan 2022 10:45 AM IST
सार
जांच एजेंसी ने जिन संपत्तियों को अटैच किया है, उनमें से कुछ संपत्तियां हरियाणा के पंचकुला में स्थित हैं, जबकि बाकी संपत्तियां सोलन, मंडी और कुल्लू में हैं। बता दें कि कपिल धीमान के खिलाफ स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने दिसंबर 2012 में सोलन थाने में धोखाधड़ी समेत आईपीसी और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन
ईडी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य सुरक्षा निदेशालय के सहायक ड्रग कंट्रोलर रहे कपिल धीमान पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिकंजा कस दिया है। भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे धीमान के खिलाफ धन शोधन कानून के तहत कार्रवाई करते हुए ईडी ने 2.07 करोड़ की चल-अचल संपत्ति अटैच कर ली है। सूत्रों के अनुसार एजेंसी ने यह कार्रवाई धीमान द्वारा काले धन के जरिये अर्जित की गई संपत्तियों की जानकारी के आधार पर की है।
विज्ञापन
जांच एजेंसी ने जिन संपत्तियों को अटैच किया है, उनमें से कुछ संपत्तियां हरियाणा के पंचकुला में स्थित हैं, जबकि बाकी संपत्तियां सोलन, मंडी और कुल्लू में हैं। बता दें कि कपिल धीमान के खिलाफ स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने दिसंबर 2012 में सोलन थाने में धोखाधड़ी समेत आईपीसी और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन
छह साल लंबी जांच के बाद मार्च 2018 में ब्यूरो ने सोलन की विजिलेंस के विशेष जज की अदालत में कपिल धीमान व अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी। यह मामला अभी भी कोर्ट के विचाराधीन है, लेकिन इस बीच प्रवर्तन निदेशालय ने चार्जशीट की प्रति लेकर धन शोधन के एंगल से जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान ही एजेंसी को अर्जित काले धन की बदौलत खड़ी की गई 2.07 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति का पता चला, जिसे अब अटैच किया गया है।
विज्ञापन