{"_id":"604e28e08ebc3e8d38234b2f","slug":"himachal-news-employees-protest-in-shimla-against-new-pension-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंह पर काली पट्टी बांधकर डीसी दफ्तर के बाहर किया मौन प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंह पर काली पट्टी बांधकर डीसी दफ्तर के बाहर किया मौन प्रदर्शन
Sun, 14 Mar 2021 08:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 14 Mar 2021 08:49 PM IST
सार
- न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ का प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी
विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ ने मांगों को लेकर रविवार को भी उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों कर्मियों ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन किया। न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के राज्य अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि अगर दो दिनों में उनकी मांगों को नहीं माना गया तो 17 मार्च से प्रदेश के हर कार्यालय में सभी कर्मचारी काली पट्टी बांधकर नई पेंशन व्यवस्था और सरकार का विरोध करेंगे।
विज्ञापन
महासंघ ने लगातार आठवें दिन पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर प्रदर्शन जारी रखा है। राज्य महासचिव भरत शर्मा ने कहा कि सरकार कर्मचारियों का शोषण कर रही है। नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ इसकी निंदा करता है। वहीं मांग करती है कि जल्द कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की जाए। वे अपना संवैधानिक हक मांग रहे हैं। उन्हें यह हक संविधान से मिला है जो उनके बुढ़ापे का सहारा है। प्रदर्शन में कहा गया कि यदि कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं की जाती तो भविष्य में आंदोलन को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन में जिला शिमला के आईटी सेल प्रभारी घनश्याम बिरला, अध्यक्ष खुशहाल शर्मा, चुवाड़ी ब्लॉक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह, भगत राम, जीवन कुमार, मनोज चंद्रा, नरेंद्र्र कुमार, भवानी सिंह, जिला शिमला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय ठाकुर, हमीरपुर ब्लॉक के अध्यक्ष हाकम राणा, राजेश गौतम, प्रवींद्र ठाकुर, देशराज, प्रेस सचिव चेतराम बंसल, आईटी सेल प्रभारी मंजीत, आनंद महिला विंग अध्यक्ष सुनीता मेहता, महासचिव रंजना विश्वविद्यालय के अध्यक्ष कुशाल ठाकुर, महासचिव मनमोहन पठानिया, राम सिंह, नेकराम, राजेंद्र कुमार, जयचंद, बाबूराम, जय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन