फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: Education department seeks Annual Confidential Report for promotion of lecturer died of Covid in May 2021

उच्च शिक्षा निदेशालय: कोरोना से जान गंवा चुके प्रवक्ता से पदोन्नति के लिए दो बार मांगी एसीआर

Fri, 10 Sep 2021 11:36 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बैजनाथ (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, बैजनाथ (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 10 Sep 2021 11:36 AM IST
सार

15 मई को उनकी कोरोना महामारी के कारण मौत हो गई थी। उच्च शिक्षा विभाग ने गत जुलाई और अगस्त में दो बार हेड मास्टर के तौर पर पदोन्नति के लिए स्वर्गीय नरेश सरोच से एसीआर की मांग की है।

विज्ञापन
Himachal News: Education department seeks Annual Confidential Report for promotion of lecturer died of Covid in May 2021
उच्च शिक्षा निदेशालय (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उच्च शिक्षा निदेशालय को कोरोना से जान गंवा चुके विभाग के कर्मचारियों की सही जानकारी तक नहीं है। उच्च शिक्षा विभाग में गत दिनों प्रवक्ता से हेड मास्टर की पदोन्नति के लिए एक ऐसे प्रवक्ता से दो बार एसीआर की मांग की गई, जिनकी मौत कोरोना महामारी से 15 मई, 2021 को आयुर्वेदिक संस्थान पपरोला के कोविड केयर सेंटर में हो चुकी है। उपमंडल के नोहरा गांव के 52 वर्षीय स्वर्गीय नरेश सरोच कांगड़ा जिले की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संघोल में फिजिक्स विषय के प्रवक्ता थे। 

विज्ञापन


15 मई को उनकी कोरोना महामारी के कारण मौत हो गई थी। उच्च शिक्षा विभाग ने गत जुलाई और अगस्त में दो बार हेड मास्टर के तौर पर पदोन्नति के लिए स्वर्गीय नरेश सरोच से एसीआर की मांग की है। इस प्रकार सूची से उनका नाम डिलीट न किए जाने पर आगामी कुछ दिनों के बाद जारी होने वाली पदोन्नति सूची के हिसाब से नरेश सरोच किसी स्कूल में हेड मास्टर के पद पर नियुक्त हो जाएंगे। यही नहीं, पदोन्नति की इस प्रकार जारी होने वाली सूची के हिसाब से एक प्रवक्ता पदोन्नति से वंचित रह जाएगा।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा विभाग से संबंधित लोगों का कहना है कि उच्च शिक्षा निदेशालय की गलतियों के कारण अनेक कर्मचारियों को लाभों से वंचित होना पड़ रहा है। उधर, इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग की उपनिदेशक रेखा कपूर ने बताया कि इस संबंध में शिमला स्थित कार्यालय को जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी एक बार फिर से निदेशालय को दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed